आखिर क्या कर रहे हैं बिग बी, कोविड पॉजिटिव होने के बाद..!
हाल ही में बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन दूसरी बार कोविड -19 पॉजिटिव पाए गए। इसका पता चलने के बाद बिग बी ने अपने अलग कमरे से एक नया ब्लॉग पोस्ट शेयर किया है। नये पोस्ट में एक्टर ने बताया कि कैसे कोई अपने स्टाफ और टीम का आदी हो जाता है, जिसमें वो खुद भी शामिल हैं। उन्होंने इस बारे में बात की कि कैसे वह अकेले अपने सारे काम कर रहे हैं।
झाड़ू से लेकर सफाई
उन्होंने कहा, ‘अचानक अपना बिस्तर बनाने की कोशिश, अपने वॉशरूम और टॉयलेट की सफाई, फर्श को पोंछने, प्लग और स्विच को चालू करने, अपना नाश्ता और चाय और कॉफी बनाने, अपने कपड़ों को मोडऩे और रखने, अपने पेपर्स को तैयार करना और नर्सिंग स्टाफ की सहायता के बिना डॉक्टरों के दवा के पर्चे खुद देखना आदि यही सब, इस समय का जीवन है।’
What's Your Reaction?