टीम इंडिया के पाक दौरे पर क्या बोले बीसीसीआई अध्यक्ष बिन्नी 

<p><em><strong>बीसीसीआई ने अगले साल पाकिस्तान की यात्रा करने के लिए अभी तक सरकार से संपर्क नहीं किया है, लेकिन अंततः इस मामले पर फैसला केंद्र सरकार को ही करना है।</strong></em></p>

टीम इंडिया के पाक दौरे पर क्या बोले बीसीसीआई अध्यक्ष बिन्नी 
21-10-2022 - 07:01 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी ने गुरुवार को कहा कि टीम 2023 एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी या नहीं, इस पर बोर्ड फैसला नहीं कर सकता क्योंकि इस तरह के निर्णय करने के लिए वह सरकार पर निर्भर है। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में बिन्नी ने कहा कि बीसीसीआई ने अगले साल पाकिस्तान की यात्रा करने के लिए अभी तक सरकार से संपर्क नहीं किया है लेकिन अंततः इस मामले पर फैसला केंद्र सरकार को ही करना है।

बिन्नी ने कहा, ‘यह बीसीसीआई का फैसला नहीं है। हमें देश से रवाना होने के लिए सरकार की मंजूरी चाहिए होती है। हम देश से रवाना हो रहे हों या फिर टीमें देश में आ रही हों, हमें मंजूरी की जरूरत होती है। एक बार सरकार से हरी झंडी मिल जाती है तो हम इसके अनुसार चलते हैं। हम खुद ही फैसला नहीं कर सकते। हमें सरकार पर निर्भर रहना होना होता है। हमने अभी तक सरकार से संपर्क नहीं किया है।’
अगले साल प्रस्तावित है एषिया कप
एशिया कप अगले साल सितंबर में पाकिस्तान में खेला जाना है जो भारत में वनडे विश्व कप से पहले होगा। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने हाल में कहा था कि भारतीय टीम अगले साल एशिया कप के लिये पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी बल्कि तटस्थ स्थल पर टूर्नामेंट खेलना पसंद करेगी। बिन्नी की यह टिप्पणी शाह के बयान के बाद आयी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।