शरद पवार से बात, परिवार से मुलाकात, रात में अमित शाह से भेंट: अचानक अजित दादा की दिल्ली दौड़ क्यों?

<p><em><strong>महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण को लेकर मचे घमासान के बीच अजति पवार ने प्रफुल्ल पटेल के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमति शाह से मुलाकात की।</strong></em></p>

शरद पवार से बात, परिवार से मुलाकात, रात में अमित शाह से भेंट: अचानक अजित दादा की दिल्ली दौड़ क्यों?
11-11-2023 - 12:16 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह बैठक मराठा समुदाय की ओर से आरक्षण की मांग को लेकर महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट और एनसीपी पर दावे को लेकर निर्वाचन आयोग के सामने सुनवाई के बीच हुई है। 
एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष पटेल ने ‘एक्स’ पर लिखा, दिल्ली में माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी के साथ एक सार्थक बैठक हुई और दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। शिष्टाचार भेंट करने और त्योहार की खुशियां साझा करने के अवसर के लिए आभारी हूं।
प्रफुल्ल पटेल और सांसद सुनील तटकरे भी साथ
अमित शाह के साथ हुई बैठक में अजति पवार के साथ प्रफुल्ल पटेल और लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे भी थे। दरअसल जून में एनसीपी के कुल 53 में से 40 से अधिक विधायकों के समर्थन के साथ और अपने चाचा और पार्टी प्रमुख शरद पवार को छोड़कर अजित पवार महाराष्ट्र में बीजेपी-शिवसेना सरकार में शामिल हो गए थे। अजित पवार ने इसके बाद पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर अपना दावा जताया। इस मामले पर निर्वाचन आयोग सुनवाई कर रहा है।
पवार परिवार के एकजुट होने पर अटकलें तेज
दरअसल पुणे का प्रसिद्ध पवार परिवार शुक्रवार को उद्योगपति प्रतापराव पवार के जन्मदिन के लिए बानेर स्थित उनके घर पर फिर से एकजुट हुआ, जिससे राजनीतिक अटकलें अचानक शुरू हो गईं। प्रतापराव पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार के छोटे भाई हैं, जो अपनी बेटी और एनसीपी की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले के साथ उन्हें बधाई देने के लिए वहां मौजूद थे।
कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई
परिवार के पुनर्मिलन (मिलाप) में एनसीपी से अलग हुए प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। पवार की बहन सरोज पाटिल ने बाद में कहा कि यह दिवाली और उनके भाई प्रतापराव के जन्मदिन के दोहरे उत्सव के लिए एक पारिवारिक समारोह था और इसमें कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।
दिल्ली का बना कार्यक्रम
उन्होंने कहा कि यह मिलाप लंबे समय के बाद हुआ और सभी भाइयों, बहनों, उनके बच्चों और अन्य रिश्तेदारों को बिना किसी राजनीति के एक साथ कुछ समय बिताना बहुत अच्छा लगा। दिलचस्प बात यह है कि लंच के बाद अजित पवार एक निजी विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए और उनके भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकात की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।