टाटा टेक्नोलाॅजीज: 69 गुना से ज्यादा भरा आईपीओ... आपके डीमैट अकाउंट में कब आएंगे शेयर

<p><em><strong>टाटा टेक के आईपीओ में अगर आपने बिड किया है, तो आपको कुछ जरूरी सवालों के जवाब जानने जरूरी हैं। जैसे कि शेयर का अलॉटमेंट कब होगा और आपके डीमैट अकाउंट में यह कब जारी किए जाएंगे। टाटा टेक के आईपीओ में रिकॉर्ड अप्लीकेशन मिला है।</strong></em></p>

टाटा टेक्नोलाॅजीज: 69 गुना से ज्यादा भरा आईपीओ... आपके डीमैट अकाउंट में कब आएंगे शेयर
25-11-2023 - 08:52 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

टाटा ग्रुप की टाटा टेक्नोलॉजीज के पब्लिक इश्यू (आईपीओ) को निवेशकों को जबरदस्त रिस्पांस मिला है। भरोसेमंद ग्रुप और मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनी के आईपीओ पर निवेशकों की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। आईपीओ के आखिरी दिन आज (24 नवंबर) शाम 4ः30 बजे तक अपडेटेड आंकड़ों के मुताबिक इश्यू 69 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका है। आईपीओ में रिटेल निवेशकों का कोटा 16 गुना से ज्यादा भर गया। टाटा ग्रुप के आईपीओ को लेकर निवेशकों में इतना तगड़ा क्रेज था कि इश्यू खुलने (22 नवंबर) के आधे घंटे में ओवरसब्सक्राइब हो गया। 
टाटा टेक के आईपीओ में अगर आपने बोली लगाई है, तो अब आपको कुछ जरूरी सवालों के जवाब जानने जरूरी हैं। जैसे कि शेयर का अलॉटमेंट कब होगा और आपके डीमैट अकाउंट में यह कब जारी किए जाएंगे। कंपनी की ओर फाइल डीटेल के मुताबिक, 30 नवंबर, 2023 को शेयर का अलॉटमेंट होगा। असफल बोलीदाताओं को 1 दिसंबर 2023 रिफंड शुरू कर दिया जाएगा।
4 दिसंबर को जारी होंगे शेयर 
वहीं, सफल बोलीदाताओं के डीमैट अकाउंट में 4 दिसंबर, 2023 को शेयर जारी कर दिए जाएंगे। 5 दिसंबर 2023 को बीएसई, एनएसई पर स्टॉक की लिस्टिंग होगी। शुक्रवार 4ः30 बजे तक की डीटेल के मुताबिक, टाटा टेक का आईपीओ करीब 69 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हुआ है। इसमें रिटेल निवेशकों का कोटा 16 गुना से भरा है। 
अप्लीकेशन का बना रिकॉर्ड 
टाटा टेक को अप्लीकेशन के लिहाज से प्राइवेट कंपनियों के आईपीओ में अब तक के सबसे ज्यादा अप्लीकेशन मिले हैं। हालांकि, ओवरऑल के लिहाज से एलआइसी के बाद कंपनी को सबसे ज्यादा 73.38 लाख आईपीओ अप्लीकेशन मिले थे। शाम 4ः30 बजे तक के अपडेटेड डेटा के मुताबिक टाटा टेक को भी 73ः25 लाख अप्लीकेशन मिले थे। प्राइवेट कंपनियों में सबसे ज्यादा 48 लाख आईपीओ अप्लीकेशन रिलायंस पावर को मिले थे। 
बता दें, टाटा टेक्नोलॉजीज का आईपीओ बुधवार यानी 22 नवंबर को खुला। टाटा ग्रुप की कंपनी आईपीओ के जरिए 3042.5 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। इसके लिए प्राइस बैंड 475-500 रुपए प्रति शेयर है। इससे पहले टाटा ग्रुप की कंपनी का आईपीओ साल 2004 में आया था, जोकि टीसीएस का था। आईपीओ के जरिए कंपनी 60,850,278 शेयर जारी करेगी। यह इश्यू पूरी तरह ओएफएस (ऑफर फार सेल) है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।