Parle G Biscuit : सस्ता होने वाला है आपका फेवरेट पारले-जी
<p><strong>Parle G Biscuit : </strong></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
हाल में देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के को-फाउंडर और एमडी राहुल भाटिया की एक फोटो काफी वायरल हुई थी। इसमें भाटिया फ्लाइट में बैठकर Parle G Biscuit खा रहे थे। यह करोड़ों भारतीयों का पसंदीदा बिस्कुट है। अच्छी बात यह है कि अब यह सस्ता होने वाला है। इसे बनाने वाली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि हाल में एग्रीकल्चर कमोडिटीज की कीमतों में कमी आई है। अगर यह कमी बरकरार रहती है तो आने वाले दिनों में बिस्कुट सस्ता हो सकता है। साथ ही उसी कीमत पर बिस्कुट के पैकेट के साइज को बढ़ाया जा सकता है।
Parle G Biscuit बनाने वाली बड़ी कंपनी पारले प्रोडक्ट्स के सीनियर कैटगरी हेड मयंक शाह के मुताबिक पिछले दो साल में कई बार कीमतों में इजाफा हुआ। लेकिन, हाल के दिनों में एग्री कमोडिटीज की कीमतों में नरमी आई है। इससे रोजाना इस्तेमाल होने वाली पैकज्ड वस्तुओं की कीमतों में कमी का दौर शुरू हो सकता है। यह कंपनी Parle G के अलावा क्रेकजैक, मोनाको, हाइड एंड सीक, मेलोडी और मैंगो बाइट जैसे प्रोडक्ट्स भी बनाती है।
लॉकडाउन में हुई थी रिकॉर्ड बिक्री
Parle G एक ऐसा बिस्कुट है, जो अधिकतर लोगों को पसंद आता है। कोरोना काल में इस बिस्किट की बिक्री के रिकॉर्ड टूट गए थे। साल 2020 में लॉकडाउन के समय पारले जी बिस्किट की जबरदस्त बिक्री हुई थी। यह बिक्री इतनी अधिक थी कि, 82 वर्षों का रिकॉर्ड टूट गया था। पारले जी के 5 रुपये के पैकेट की देश में जमकर बिक्री होती है।
What's Your Reaction?