Weather Update : तेज गर्मी पड़ने के बाद फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ... मौसम विभाग इस तारीख से दे रहा है बारिश का अलर्ट

<p><strong>Rajasthan Weather Update :&nbsp;<em>राजस्थान में मौसम परिवर्तन का दौर जारी है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते के चलते बीते दिन गर्मी का अहसास बढ़ा। वहीं, बताया जा रहा है कि एक बार फिर प्रदेश में बारिश ही संभावना है।</em></strong></p>

Weather Update : तेज गर्मी पड़ने के बाद फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ... मौसम विभाग इस तारीख से दे रहा है बारिश का अलर्ट
08-04-2023 - 10:13 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही गर्मी ने भी असर दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार 6 और 7 अप्रैल की बात करें तो प्रदेश में गर्मी के सीजन का अहसास करवा दिया। सुबह से धूप के तेवर तल्ख रहे। वहीं, इसके चलते प्रदेश के कई जिलों का तापमान बढ़ गया। राजस्थान में 16 स्थानों पर तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान बांसवाड़ा में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा।
अब फिर बारिश के आसार
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में हालांकि 6 अप्रैल को तेज गर्मी का अहसास हुआ। लेकिन अभी मौसम में बदलावों का दौर जारी रहेगा। 8-9 अप्रेल से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर के चलते पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बरसात होगी। उदयपुर, अजमेर, कोटा, जयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसी तरह पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के ज्यादातर भागों में आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
सबसे अधिक किन जिलों का रहा तापमान
राजस्थान में मौसम का बदलाव होने की वजह से ज्यादातर जिलों के तापमान में गिरावट देखने को मिली। लेकिन सबसे अधिक तापमान की बात करे तो जोधपुर के फलौदी और जालोर में 37.2 टेम्परेचर दर्ज किया गया। इसी तरह बांसवाड़ा में भी अधिकतम तापमान 38.5 दर्ज किया गया।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।