पाकिस्तानी यूनिवर्सिटी में महिला के भड़कीले डांस से सुलगे कट्टरपंथी, मचा बवाल
<p><em><strong>पेशावर की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एक फेस्टिवल के दौरान परफॉर्म करती एक महिला सिंगर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया</strong></em></p>
पाकिस्तान की एक यूनिवर्सिटी में एक सिंगर के डांस को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पेशावर की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एक फेस्टिवल के दौरान परफॉर्म करती एक महिला सिंगर की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें महिला गाना गाते और डांस करते नजर आ रही है जिसे पाकिस्तान में ‘आपत्तिजनक’ कहा जा रहा है। अब खैबर मेडिकल यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को इस वीडियो पर संज्ञान लिया है। प्राइवेट यूनिवर्सिटी को जारी नोटिस में कहा गया, ‘केएमयू के लोगो और नाम के साथ मंच पर इस तरह की गतिविधियां करना बेहद आपत्तिजनक है।’
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, नोटिस में कहा गया कि सभी शैक्षणिक संस्थान नैतिकता और पवित्रता को बनाए रखने के लिए बाध्य हैं। केएमयू की नोटिस में प्राइवेट यूनिवर्सिटी के मैनेजमेंट से तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब न देने पर संस्थान के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है जिसके तहत संस्थान की मान्यता भी समाप्त की जा सकती है। लोग महिला की परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।
What's Your Reaction?