दुबई में खुला भव्‍य हिंदू मंदिर, होगी भगवान शिव और कृष्‍ण के साथ गुरुग्रंथ साहिब की पूजा

<p><em><strong>यह मंदिर ए&zwj;क सितंबर को खुल गया था लेकिन इसका औपचारिक उद्घाटन बुधवार को हुआ है।</strong></em></p>

दुबई में खुला भव्‍य हिंदू मंदिर, होगी भगवान शिव और कृष्‍ण के साथ गुरुग्रंथ साहिब की पूजा
05-10-2022 - 12:16 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दुबई के जबेल अली में चार अक्‍टूबर को पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन हो गया। आज से श्रद्धालु इस मंदिर में आकर दर्शन कर सकेंगे। स्‍थानीय मीडिया की तरफ से बताया गया कि देश के सहिष्णुता और सहअस्तित्व मंत्री शेख नाहन बिन मुबारक अल नाहयान और यूएई में भारत के राजदूत सुंजय सुधीर इस मौके पर मुख्‍य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। मंदिर की अथॉरिटीज की तरफ से इस बात की जानकारी दी गई। यह मंदिर ए‍क सितंबर को खुल गया था लेकिन इसका औपचारिक उद्घाटन बुधवार को हुआ है। यह यूएई का पहला ऐसा मंदिर है जो किसी एक समुदाय के लिए है। मंदिर की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यह मंदिर परंपरा का प्रतीक है जिसे आने वाले समय के लिए तैयार किया गया है।
16 भगवान और गुरुग्रंथ साहिब
यूएई में भारतीय राजदूत सुंजय सुधरी ने कहा कि दुबई में यह मंदिर 16 हिंदू देवी-देवताओं के साथ गुरुग्रंथ साहिब की भी पूजा का स्‍थल होगा। यूएई के सहिष्णुता और सहअस्तित्व मंत्री शेख नाहन मुबारक अल नाहयन दशहरे के करीब इस मंदिर का उद्घाटन करेंगे। अगस्‍त महीने के अंत में मंदिर में सिखों के पवित्र ग्रुरु ग्रंथ साहिब को भी यहां रखा गया था। मंदिर अंदर से काफी खूबसूरत है और इसकी खूबसूरती देखती ही बनती है। मंदिर के मुख्‍य हॉल में ईश्‍वर की मूर्तियां स्‍थापित हैं।
इस हॉल में एक बड़ा सा 3डी प्रिंटेड गुलाबी कमल है जो पूरे गुंबद पर नजर आता है और उसे खूबसूरत बना देता है।यह मंदिर 'पूजा गांव' के तौर पर मशहूर जबेल अली में स्थित है। यह वह जगह है जहां पर कई चर्च और गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा स्थित है। मैनेजमेंट की तरफ से क्‍यूआर कोड आधारित एप्‍वाइंटमेंट बुकिंग सिस्‍टम सक्रिय किया गया है। वेबसाइट के जरिए इस क्‍यूआर सिस्‍टम का प्रयोग कर दुबई के हिंदू मंदिर के लोगों ने दर्शन किए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।