बदला मस्क का मूड, ट्विटर को खरीदने के दिए संकेत

<p><strong><em>मस्क ने अपने पुराने ऑफर पर ट्विटर को खरीदने का प्रस्ताव रखा है</em></strong></p>

बदला मस्क का मूड, ट्विटर को खरीदने के दिए संकेत
05-10-2022 - 12:23 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क एक बार फिर ट्विटर को खरीदना चाहते हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने अपने पुराने ऑफर पर ट्विटर को खरीदने का प्रस्ताव रखा है। मस्क का पुराना ऑफर 54.20 डॉलर प्रति शेयर का है। मामले से जुड़े लोगों के अनुसार, मस्क ने एक लेटर में ट्विटर को यह प्रस्ताव भेजा है। इस खबर के बाद ट्विटर का शेयर 18 फीसदी उछल गया। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर के साथ डील तोड़ने की घोषणा करते हुए कहा था कि ट्विटर पर ‘बॉट्स, स्पैम और फर्जी अकाउंट’ हैं, जिस कारण उन्हें यह डील तोड़नी पड़ रही है। मस्क ने यह भी कहा था कि उनके ट्वीट पर 90 फीसदी कमेंट्स असल में बॉट या स्पैम रिप्लाई हैं।
डील तोड़ने के पीछे भारत कनेक्शन
इससे पहले एलन मस्क ने ट्विटर डील तोड़ने के पीछे भारत कनेक्शन का भी जिक्र किया था। उन्होंने कोर्ट को बताया था कि ट्विटर भारत सरकार के खिलाफ जोखिम भरे मुकदमे का खुलासा करने में विफल रही। मस्क ने साथ ही यह दावा भी किया कि ट्विटर ने भारत सरकार के खिलाफ जाकर दुनिया के तीसरे सबसे बड़े बाजार को खतरे में डाल दिया था। मस्क ने डेलावेयर अदालत में एक काउंटरसूट में यह दावा भी किया था कि ट्विटर ने उन्हें कई चीजों के बारे में अंधेरे में रखा। डील के समय उन्हें भारत में चल रहे डेवलपमेंट के बारे में नहीं बताया गया था। कोर्ट के दस्तावेजों के अनुसार, मस्क ने कहा कि ट्विटर को भारत में स्थानीय कानून का पालन करना चाहिए। वहीं, ट्विटर ने कोर्ट को बताया है कि मस्क के पास कंपनी के बारे में पूरी जानकारी थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।