जल्द ही इस कपल की शादी की खबर भी मिल सकती है, एक्ट्रेस ने जाहिर की घर बसाने की इच्छा
<p><em>अरबाज़ खान की पूर्व पत्नी व डांसर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लोग उनकी शादी के बारे में भी कयास भी लगते रहते हैं। अब खुद मलाइका ने भी कहा है कि वे अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने दूसरी बार शादी को लेकर खुलासा किया है।</em></p>
एक इंटरव्यू में मलाइका ने कहा है कि वह अर्जुन के साथ अपने रिश्ते को 'अगले लेवल ले जाना पसंद करेंगी क्योंकि उन्हें लगता है कि वे दोनों इसके लिए तैयार हैं।
उम्र का अंतर कभी मुद्दा नहीं रहा
वहीँ अर्जुन की तारीफ करते हुए मलाइका ने कहा, "मुझे लगता है कि वह अपनी उम्र के हिसाब से काफी समझदार हैं। वो एक ऐसा इंसान है जो बहुत आजाद और ख्याल रखने वाला है । मैं उनके इन गुणों की फैन हूं। मैं अभी अपने पीक पर हूं और मैं अगले 30 सालों तक इसी तरह काम करना चाहती हूं। मैं पीछे नहीं हटना चाहती, घूमना चाहती हूं, और मुझे अर्जुन के साथ एक घर बनाना और हमारे रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाना अच्छा लगेगा क्योंकि मुझे लगता है कि हम दोनों इसके लिए तैयार हैं।
प्लानिंग घटा देती है एंजॉयमेंट
एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने कहा, “बेशक, मैंने इसके बारे में सोचा है। लोग सोचते हैं कि मैं दोबारा शादी करने को लेकर सनकी हो सकती हूं, लेकिन यह सच नहीं है। मैं प्यार और कंपैनियनशिप में विश्वास करती हूं... मैं इस बात का जवाब नहीं दे सकती कि मैं दोबारा शादी कब करूंगी, क्योंकि मैं जीवन के कुछ पहलुओं को सरप्राइज रखना चाहती हूं। मैं बहुत ज्यादा प्लानिंग करने में विश्वास नहीं करती हूं, चीजों की प्लानिंग लाइफ की एंजॉयमेंट को कम कर देता है।
20 साल के बेटे की मां है मलाइका
मलाइका ने 1998 में अरबाज खान से शादी की थी। हालांकि, कपल का 2017 में तलाक गया। दोनों का एक 20 साल का बेटा है, अरहान। मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने गाने 'तेरा की खयाल' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। मलाइका अरोड़ा का ये गाना 4 अप्रैल को रिलीज हुआ है।
What's Your Reaction?