BJP 44th Foundation Day : हनुमानजी के जीवन में थी ' Can Do Attitude ' की संकल्पशक्ति ; वही हैं भाजपा के प्रेरणास्त्रोत - 44वें स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी
<p><strong>BJP Foundation Day : भारतीय जनता पार्टी आज गुरुवार 6 अप्रैल को अपना 44 वां स्थापना दिवस मना रही है। 1980 में आज ही के दिन भारतीय जनता पार्टी की शुरुआत हुई थी। स्थापना दिवस के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दिल्ली में पार्टी दफ्तर पर झंडा फहराया । बीजेपी के 44वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़े और कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। </strong></p>
पीएम नरेद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि हनुमान जी का जीवन भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देता है।जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तब हनुमान जी पूरा पर्वत ही उठाकर ले आए। भाजपा भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है, करते रहना है, करते रहेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि आज हम देश के कोने-कोने में भगवान हनुमान की जयंती मना रहे हैं। हनुमान जी का जीवन भारत की विकास यात्रा में प्रेरणा देता है। जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तब हनुमान जी पूरा पर्वत ही उठाकर ले आए। भाजपा भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है, करते रहना है, करते रहेंगे।
पीएम ने कहा कि आज बजरंग बली का नाम चारों ओर गूंज रहा है। हनुमान जी के पास असीम शक्ति है लेकिन इन शक्तियों का इस्तेमाल वह तभी कर पाते हैं जब स्वंय पर से उनका संदेह समाप्त होता है। 2014 से पहले भारत की भी यही स्थिति थी। लेकिन आज भारत उस बजरंग बली की तरह महाशक्ति की तरह अपने अंदर सुप्त शक्तियों का आभास कर चुका है।
हनुमान जी अपने लिए कुछ नहीं करते है, सब कुछ दूसरों के लिए। जब हनुमान जी को राक्षसो का सामना करना पड़ा था तो वो बहुत ज्याद कठोर हो गए थे, इसी तरह भारत में कानून और भष्ट्राचार की बात आती है, तो भाजपा उतनी ही कठोर हो जाती है। इसी प्रकार से जब भ्रष्टाचार की बात आती है, जब परिवारवाद की बात आती है। कानून व्यवस्था की बात आती है तो भाजपा उतनी ही संकल्पबद्ध हो जाती है। मां भारती को इन बुराइयों से मुक्ति दिलाने के लिए कठोर होना पड़े तो कठोर हों। वहीं देश में मोदी तेरी कब्र खुदेगी की बात हो रही है।
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक जिन महान विभूतियों ने पार्टी को सींचा है। पार्टी को संवारा है, सशक्त और समृद्ध किया है। छोटे से छोटे कार्यकर्ता से लेकर के वरिष्ठ पद पर रह कर देश और पार्टी की सेवा करने वाले सभी महानुभावों को में शीश झुका कर प्रणाम करता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि आज की मॉडर्न परिभाषा में जिस बात का बार बार जिक्र किया जाता है वो है- Can Do Attitude. अगर हनुमान जी का पूरा जीवन देखें तो डगर डगर पर Can Do Attitude की संकल्पशक्ति ने उनके लिए सफलता लाने में बहुत बड़ी भूमिका अदा करती है। कवन सो काज कठिन जग माहीं, जो नहीं होय तात तुम्ह पाही' यानी ऐसा कोई भी काम नहीं है जो पवन पुत्र हनुमान कर नहीं सकते। जब लक्ष्मण जी पर संकट आया तो पूरा पर्वत ही उठा लाए। भाजपा भी इसी प्रेरणा से परिणाम लाने में लोगों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास करती रही है, करते रहना है, करते रहेंगे।
इस अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,गृहमंत्री अमित शाह और यू पी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?