सिगड़ी की चिंगारी से बिस्तर में लगी आग, पलंग पर सो रही बुजुर्ग महिला जिंदा जली..!
<p><em><strong>सिगड़ी की चिंगारी से बिस्तर में आग लग गई। जिससे वृद्ध महिला की जलने से मौत हो गई।</strong></em></p>
सर्दी से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोना एक वृद्ध महिला को भारी पड़ गया। सिगड़ी की चिंगारी से बिस्तर में आग लग गई। जिससे वृद्ध महिला की जलने से मौत हो गई। सुबह घटना का पता चलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोला। तब तक अंदर महिला की मौत हो चुकी थी।
पुलिस के अनुसार जयपुर के बस्सी विधानसभा क्षेत्र के तूंगा थाना क्षेत्र के ग्राम दनाऊ कलां में देर रात सर्दी से बचाव के लिए रखी सिगड़ी से आग लगने से बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। तूंगा थानाधिकारी नरेश मीणा ने बताया कि मृतक महिला का नाम कौशल्या देवी शर्मा (95) है। वह यहां अकेली रहती थी।
संभावना जताई जा रही है कि सर्दी से बचने के लिए कमरे में सिगड़ी रखी गई थी, जिसकी चिंगारी से बिस्तरों में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों द्वारा बुधवार सुबह भोजन के लिए कमरा खोलने पर मिली जानकारी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?