आतंकियों से खुले सनसनीखेज राजः आकाओं को राजी करने को हिंदू लड़के का गला काटा, वीडियो पाकिस्तान भेजा
<p><em><strong>पाकिस्तान के आतंकियों ने पंजाब और दिल्ली के तीन नेताओं की हत्याओं का षडयंत्र रचा। इनमें दो हिंदू और एक सिख नेता हैं। इस षडयंत्इर को अमलीजामा पहनाने के लिए उन्होंने दिल्ली में स्लीपर सेल एक्टिव किया। जहांगीरपुरी के भलस्वा डेयरी इलाके में नौशाद और जगजीत ने इन हत्याओं की जिम्मेदारी ली।</strong></em></p>
दिल्ली पुलिस ने नौशाद और जगजीत नाम के आतंकियों को पकड़ा है। इन आतंकियों ने अपनी काबिलियत साबित करने के लिए एक हिंदू लड़के को पकड़ा और गला काटकर उसकी हत्या की। फिर लाश को चार टुकड़ों में काटकर पास के नाले में फेंक दिया। यही नहीं उन्होंने इस लड़के की हत्या करते हुए वीडियो बनाया और सिग्नल ऐप के जरिए उसे पाकिस्तान भेजा। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इन दोनों आतंकियों को 12 जनवरी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
4 आतंकियों की तलाश जारी
नौशाद और जगजीत तक ड्रॉप-डेड मेथड के जरिए पाकिस्तान से हथियार भेजे गए थे। इस मेथड में सीक्रेट लोकेशन पर कोई चीज रख दी जाती है और दूसरा व्यक्ति उसे रिसीव करता है। नौशाद पाकिस्तान में मौजूद हैंडलर के संपर्क में था। पाकिस्तान से ही सिग्नल ऐप पर हथियारों की लोकेशन गूगल मैप के जरिए शेयर की गई।
दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि इस मॉड्यूल में 8 लोगों के शामिल होने का शक है। नौशाद और जगजीत पकड़े गए हैं। इसके अलावा 2 हैंडलर हैं, जिनमें से एक पाकिस्तान में और एक कनाडा में है। फिलहाल 4 अभी भी भारत में ही बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। इनमें से 2 आतंकियों का इस्तेमाल हथियारों का इंतजाम करने के लिए किया गया। शेष 2 को हैंडलर की बताई लोकेशन तक हथियार पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी।
हिंदू युवक का मर्डर किया
छानबीन में सामने आया है कि पाकिस्तानी आकाओं को नौशाद और जगजीत पर शक था। इन दोनों ने अपनी काबिलियत को साबित करने के लिए दिसंबर 2022 में एक हिंदू युवक की हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक इनके मोबाइल में 37 सेकेंड का एक वीडियो मिला है। इसमें एक शख्स का गला काटकर हत्या करते दो लोग नजर आ रहे हैं। ये वीडियो नौशाद और जगजीत ने हैंडलर्स को भेजा है। इसके बाद इन्हें पाकिस्तान से हवाला के जरिए पैसे भी भेजे गए थे।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘अभी शव के कुछ हिस्से नहीं मिले हैं। हाथ पर त्रिशूल के निशान के आधार पर मरने वाले की पहचान की गई है। क्छ। और फोरेंसिक रिपोर्ट आनी बाकी हैं। आतंकियों के कमरे से खून के निशान मिले हैं, इसे नाले से मिले शव के डीएनए से मैच कराया जा रहा है।’
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आतंकियों ने युवक को सिर्फ हिंदू होने की वजह से ही हत्या के लिए चुना था। हत्या के पीछे कोई और वजह थी या नहीं, इसकी फिलहाल जांच की जा रही है। अब तक छानबीन में यही सामने आया है कि पाकिस्तान वीडियो भेजने के लिए उसे मारा गया।
आतंकियों के खिलाफ पहले से केस दर्ज
गिरफ्तार किए गए नौशाद और जगजीत पर हत्या समेत कई केस दर्ज हैं। 4 दिन की पूछताछ में दोनों ने बताया है कि तीन नेताओं को मारने के बदले उन्हें कुल 3 करोड़ रुपए मिलने थे। पहली हत्या पर 50 लाख, दूसरी पर 1 करोड़ और तीसरी पर 1.5 करोड़ रुपये मिलने वाले थे।
26 जनवरी की परेड हो सकती है निशाने पर
पुलिस को जगजीत और नौशाद के घर से तीन पिस्टल, 22 गोलियां और दो हैंड ग्रेनेड मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक हैंडलर्स ने दोनों से और ज्यादा घातक हथियार मुहैया कराने का वादा भी किया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सूत्रों के मुताबिक रिपब्लिक-डे परेड भी इनके निशाने पर हो सकती है।
What's Your Reaction?