दिमाग हिला देगा इस सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म का क्लाईमैक्स...ऑडियंस के उड़ गए थे होश
<p>सस्पेंस-थ्रिलर फिल्में दुनियाभर के दर्शक पसंद करते हैं। अब तक इस जॉनर में कई हिंदी फिल्में बन चुकी हैं जिसमें ‘दृश्यम’, ‘दृश्यम 2’ और ‘बदला’ शामिल हैं, लेकिन 2 साल पहले एक ऐसी थ्रिलर फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी, जिसे देखने के बाद लोगों के होश उड़ गए थे। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर भी अपनी लागत से कई गुना ज्यादा कमाई करके मेकर्स की जेब भर दी थी।</p>
साल 2022 में एक ऐसी साउथ फिल्म आई, जिसने दर्शकों के दिमाग को हिला डाला था। खास बात ये है कि फिल्म की शुरुआत में लोग जिस किरदार को हीरो समझ बैठे थे, वो ही क्लाईमैक्स में विलेन निकलता है। उस फिल्म का नाम है श्जन गण मनश्। मलयालम भाषा में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी।
‘जन गण मन’ सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर फिल्म है, जिसे पर्दे पर शानदार तरीके से उतारा गया है। अगर आपने इस फिल्म को देखना शुरू कर दिया तो खत्म होने तक आपका उठने का मन नहीं करेगा क्योंकि ये फिल्म आखिर तक बांधे रखती है।
जब ये फिल्म सिनेमाघरों मे रिलीज हुई तो क्रिटिक्स से लेकर ऑडियंस ने इसकी जमकर तारीफ की। ‘जन गण मन’ में पृथ्वीराज सुकुमारन और सूरज वेंजारमुडु ने लीड रोल प्ले किया है और दोनों सितारों ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी को अपना मुरीद बना लिया था।
‘जन गण मन’ फिल्म की कहानी यूनिवर्सिटी की एक प्रोफेसर की हत्या से शुरू होती है और फिर उनकी जांच का जिम्मा एसीपी सज्जन कुमार (सूरज वेंजारमुडु) को दिया जाता है। कहानी में तब ट्व्स्टि आता है जब अरविन्द स्वामीनाथन (पृथ्वीराज सुकुमारन) की एंट्री होती है।
अरविन्द स्वामीनाथन कोर्ट में सज्जन कुमार के खिलाफ केस लड़ता है और वह परत दर परत पूरी कहानी को खोलता है। फिल्म के क्लाईमैक्स में जब प्रोफेसर की हत्या के पीछे का राज खुलता है, तो सबके होश उड़ जाते हैं।
कमाल की बात ये है कि इस फिल्म का बजट बहुत कम था। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने ‘जन गण मन’ को बनाने में लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए थे और रिलीज होते ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी। मूवी ने दुनियाभर में लगभग 50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था।
अगर आप पृथ्वीराज सुकुमारन और सूरज वेंजारमुडु की फिल्म ‘जन गण मन’ को थिएटर में किसी वजह से नहीं देख पाए हैं और देखना चाहते हैं तो ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है।
What's Your Reaction?