14 फिल्मों में एक ही एक्ट्रेस संग काम, 120 फिल्मों में लीड रोल... आज काम को तरस रहा सुपरस्टार

<p><em><strong>फिल्म इंडस्ट्री का वो दमदार अभिनेता, जिसने अपने काम से ना सिर्फ वाहवाही लूटी बल्कि इंडस्ट्री को भी नई पहचान दिलाई। अपने अब तक के करियर में उन्होंने कई अहम रिकोर्ड भी दर्ज किए। अपने पूरे करियर में वह कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में नजर आ चुके हैं। एक एक्ट्रेस के ही साथ उन्होंने तकरीबन 14 फिल्मों में काम किया था। लेकिन आज वही सुपरस्टार एक फिल्म को तरस रहा है।</strong></em></p>

14 फिल्मों में एक ही एक्ट्रेस संग काम, 120 फिल्मों में लीड रोल... आज काम को तरस रहा सुपरस्टार
08-10-2023 - 10:30 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

गोविंदा फिल्म इंडस्ट्री के ऐसे एक्टर रहे हैं, जिन्होंने करियर की शुरुआत से ही इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाए रखी है। एक वक्त में फैन उनके किरदारों के लिए क्रेजी हो गए थे। करियर की दूसरी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘लव 86’ के हिट होने के बाद ही उन्होंने साबित कर दिया था कि उनमें एक्टिंग टैलेंट की कमी नहीं है। उनकी जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्होंने एक ही बार में 70 फिल्में साइन कर डाली थी।
आज भले ही गोविंदा एक्टिंग की दुनिया से दूर हों, लेकिन करियर की दूसरी फिल्म से इंडस्ट्री वो सुपरस्टार मिल गया था, जो किसी भी फिल्म को हाथ लगाता वह हिट हो जाती है। अपने एक्टिंग करियर में उन्होंने हीरो, विलेन और कॉमिक अंदास से भी फैंस को खूब एंटरटेन किया है। एक वक्त में तो उनके पास इतने प्रोजेक्ट हुआ करते थे कि वह दिन-रात शूट करने लगे थे, हालांकि अब वह एक फिल्म में काम करने को तरस रहे हैं।
80 के दशक में उनकी जोड़ी नीलम संग काफी पसंद की जाती थी। इन दोनों स्टार्स की कैमिस्ट्री इतनी अच्छी थी कि एक वक्त पर हर निर्माता निर्देशक इन दोनों को अपनी फिल्मों मे कास्ट करने लगे थे। इस दौरान दोनों की के अफेयर के भी चर्चे खूब हुए थे। कहा जाता है कि दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। गोविंदा और नीलम ने करियर में एक साथ में 14 फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं एक साल में तो दोनों की 6 फिल्में रिलीज हुई थीं।
गोविंदा और नीलम जब-जब पर्दे पर नजर आए लोगों ने उन पर दिल खोलकर प्यार लुटाया। यही वजह थी कि उन्होंने एक के बाद एक कई फिल्मों में साथ काम किया। साल 1987 में दोनों फिल्म ‘सिंदूर’, ‘मिट जाएंगे मिटाने वाले’ और ‘खुदगर्ज’ जैसी फिल्मों में भी नजर आए थे। साल 1988 में नीलम और गोविंदा ‘हत्या’, ‘घर में राम गली में श्याम’ में भी नजर आए। फिल्मों में साथ काम करते हुए ये दोनों निजी जिंदगी में भी एक दूसरे के करीब आ रहे थे।
गोविंदा ने साल 1987 में ‘घर में राम गली में श्याम’ के फिल्म के सेट पर आईटीएमबी शोज को दिए इंटरव्यू बताया था कि एक वक्त में उन्होंने 70 फिल्में साइन की थी। जिनमें 8 से 10 फिल्में बंद हो गईं। डेट्स क्लेश की वजह से उन्होंने 4 से 5 फिल्मों को छोड़ दिया था। ने तीन दशक तक इंडस्ट्री पर राज करने के बाद आखिरी बार वह फिल्म श्रंगीला राजाश् में नजर आए थे, ये 2019 की फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी। तब से अब तक कभी सुपरस्टार रह चुके गोविंदा आज एक फिल्म को तरस रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।