व्हीलचेयर में फिट कर दिया बाइक का इंजन, बंदे का देसी जुगाड़ देखकर लोग भी दंग रह गए!

<p><em><strong>कहते हैं... आवश्यकता ही आविष्कार जननी है। जुगाड़ से कमाल की बानगी के तौर पर एक शख्स ने मोटरसाइकिल के इंजन को व्हीलचेयर से जोड़कर उसे ऑटोमेटिक एडवांस व्हीलचेयर में बदल दिया।</strong></em></p>

व्हीलचेयर में फिट कर दिया बाइक का इंजन, बंदे का देसी जुगाड़ देखकर लोग भी दंग रह गए!
30-11-2023 - 09:05 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बाजार में कई तरह की इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर मिलती हैं। लेकिन इन व्हीलचेयर की कीमत 1 लाख रुपये तक होती है। ऐसे में सबके लिए उन्हें खरीदना मुमकिन नहीं। इसलिए कुछ लोग जुगाड़ से ही सामान्य व्हीलचेयर को इलेक्ट्रिक बनाने का प्रयास करते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही प्रयास की झलक देखने को मिली है। इसमें एक शख्स ने देसी जुगाड़ के जरिए नॉर्मल व्हीलचेयर को ‘ऑटोमेटिक एडवांस व्हीलचेयर’ में तब्दील कर दिया।
लोगों ने बताया मारक जुगाड़
शख्स का यह कारनामा इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। जहां लोग इसे मारक जुगाड़ बता रहे हैं, तो वहीं कुछ ने पूछा ये क्या बना दिया। इसके लिए उसने बाइक के इंजन का इस्तेमाल किया है। उसका जुगाड़ असरदार तो है लेकिन यह सहज नहीं है क्योंकि इंजन को स्टार्ट करने के लिए किक मारनी जरूरी है। अगर इस जुगाड़ में थोड़े बदलाव किए जाएं तो यह एक कमाल की व्हीलचेयर बन सकती है।
किक मारकर स्टार्ट कर दी व्हीलचेयर
जुगाड़ का यह अद्भुत वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था, जिसे अबतक 56 लाख व्यूज और 85 हजार लाइक्स मिल चुके हैं। इस वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक व्हीलचेयर से बाइक का इंजन जोड़ा गया है। यह इंजन व्हीलचेयर के पीछे लगा है। सबसे पहले शख्स किक मारकर इंजन को स्टार्ट करता है और फिर कुर्सी पर बैठ जाता है।
तारीफ के साथ सवाल भी
इसके बाद आगे लगे हैंडल को घुमाकर वह एक्सलेट करता है, जिससे व्हीलचेयर आगे बढ़ने लगती है। यह जुगाड़ देखकर लोग बंदे की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग पूछ रहे हैं कि किस दिव्यांग के लिए इंजन को स्टार्ट करना चुनौतिपूर्ण होगा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।