19 शहरों में रात का पारा 15 डिग्री से कम, बारिश का दौर थमा

<p><em><strong>पश्चिमी विक्षोभ के असर खत्म होते ही बारिश का दौर थम गया है। इसी के साथ ठंडी हवाओं ने जोर पकड़ लिया है। वहीं, प्रदेश में अधिकतर जिलों में घना कोहरा छाया रहा है।</strong></em></p>

19 शहरों में रात का पारा 15 डिग्री से कम, बारिश का दौर थमा
30-11-2023 - 09:08 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पश्चिमी विक्षोभ के असर खत्म होते ही बारिश का दौर थम गया है। इसी के साथ ठंडी हवाओं ने जोर पकड़ लिया है। वहीं, प्रदेश में अधिकतर जिलों में घना कोहरा छाया रहा है। मौसम केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। बंगाल की खाड़ी से नमी आनेे के साथ एक दिसम्बर से मौसम शुष्क जारी होगा। तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की भी संभावना है। इससे दिसंबर के पहले सप्ताह में सर्दी तेज हो जाएगी। इधर, जिलों में रात के पारे में गिरावट देखने को मिल रही है।
प्रदेश में बुधवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान माउंट आबू में 6 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के 19 जगहों पर रात का पारा 15 डिग्री कम दर्ज हुआ है। इसी प्रकार प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान में भी गिरावट आई है। भीलवाड़ा में 20।6 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया है। सिरोही में दिन का तापमान 20।5 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर एयरपोर्ट पर 800 मीटर तक विजिबिलिटी रही। वहीं, कोटा एयरपोर्ट पर पहली बार विजिबिलिटी 700 मीटर तक पहुंच गई।
प्रदेश में न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में
जगह  न्यूनतम तापमान
माउंट आबू: 6
फतेहपुर: 11
अजमेर: 13.5
भीलवाड़ा: 13.6
वनस्थली ‘ः 14.1
अलवर: 13
जयपुर: 13.7
पिलानी: 13
सीकर: 12.5
चित्तौडगढ़: 11.9
डबोक: 14.8
एरिन रोड: 13.6
जैसलमेर: 12.7
बीकानेर: 14.3
चूरू: 13.5
गंगानगर: 13.8
संगरिया: 12
सिरोही: 10.4
करौली: 13.6

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।