जब करिश्मा-रवीना को खंभे से बांध चले गए थे डायरेक्टर...! फिर हुआ कुछ ऐसा

<p><em><strong>अगर आप कॉमेडी फिल्मों के शौकीन हैं तो आपने भी राजकुमार संतोषी की फिल्म अंदाज अपना-अपना जरूर देखी होगी। बॉलीवुड की ये कल्ट क्लासिक फिल्म कॉमेडी जोनर की सबसे सफल और यादगार फिल्मों में शामिल है।</strong></em></p>

जब करिश्मा-रवीना को खंभे से बांध चले गए थे डायरेक्टर...! फिर हुआ कुछ ऐसा
04-12-2023 - 10:49 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अगर आप कॉमेडी फिल्मों के शौकीन हैं तो आपने भी राजकुमार संतोषी की फिल्म अंदाज अपना-अपना जरूर देखी होगी। बॉलीवुड की ये कल्ट क्लासिक फिल्म कॉमेडी जोनर की सबसे सफल और यादगार फिल्मों में शामिल है। इस फिल्म में सलमान खान, आमिर खान, करिश्मा कपूर और रवीना टंडन ने लीड रोल निभाया था। फिल्म जितनी बड़ी हिट रही थी, उतने ही मजेदार किस्से इस फिल्म के सेट पर भी हुए थे। फिल्म की लीड एक्ट्रेसेस रवीना और करिश्मा के बीच का झगड़ा तो इस कदर बढ़ चुका था कि दोनों एक-दूसरे से बातचीत तक नहीं करती थीं। वहीं, इस फिल्म के सेट पर इन दोनों एक्ट्रेसेस के साथ एक बेहद मजेदार किस्सा हुआ था।
करिश्मा ने बताया मजेदार किस्सा
एक इंटरव्यू के दौरान करिश्मा कपूर ने इस फिल्म से जुड़े एक मजेदार किस्से के बारे में बताया। फिल्म के दौरान क्रू के लोग तीन शिफ्ट में काम किया करते थे। दिन-रात काम करते हुए क्रू के मेंबर्स भी थक जाते थे, ऐसे में फिल्म के क्लाइमेक्स सीन के दौरान उनसे एक ऐसी गलती हो गई, जिसे जान आपकी हंसी नहीं रुकेगी।
बंधी रह गईं करिश्मा और रवीना
फिल्म का क्लाइमेक्स सीन शूट हो रहा था, जिसके लिए करिश्मा कपूर और रवीना टंडन को एक खंबे से बांधा गया था। आपने फिल्म में देखा ही होगा कि आमिर और सलमान आकर फाइट करते हैं और हीरोइन्स को छुड़ाते हैं। लेकिन शूटिंग के दौरान इन हीरोइन्स को लोग खंभे से बंधा हुआ ही भूल जाते हैं। इंटरव्यू के दौरान करिश्मा कपूर ने बताया कि क्लाइमेक्स सीन की शूट के दौरान ब्रेक होने पर लोग लंच के लिए चले गए और दोनों एक्ट्रेस को गलती से खंभे से बंधा हुआ ही छोड़ गए, जिसके बाद उन दोनों ने लोगों को आवाज देकर बुलाया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।