अनदेखी-3 का धमाकेदार ट्रेलर: खून-खराबे से भरी है वेब सीरीज

<p>वेब सीरीज अनदेखी का सीजन 3 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में मेकर्स ने अब इसका ट्रेलर जारी कर दिया है। साथ ही, इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। इस बार सीरीज में एक बार से फिर पापाजी का अनोखा किरदार देखने को मिलने वाला है।</p>

अनदेखी-3 का धमाकेदार ट्रेलर: खून-खराबे से भरी है वेब सीरीज
20-04-2024 - 09:49 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

आशीष आर शुक्ला के निर्देशन में बनी सीरीज अनदेखी के पहले दो सीजन को लोगों से काफी प्यार मिला और यही वजह है कि इसके दोनों ही सीजन हिट रहे। अब फैंस इसके तीसरे सीजन का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे थे। ऐसे में मेकर्स ने आज शुक्रवार को इसके तीसरे सीजन का ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसे देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
सोनी लिव की इस मोस्ट अवेटेड थ्रिलर सीरीज में लोगों को हर्ष छाया द्वारा अभिनीत ‘पापाजी’ का एक बार फिर निडर किरदार देखने को मिलने वाला है, लेकिन इसके साथ ही उन्हें कई नई चुनौतियों का सामना भी करना पड़ेगा।
रोमांचक होगा तीसरा सीजन
अनदेखी-3 में पापा जी का नया अवतार देखने को मिलने वाला है। सोनी लिव ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसमें कई दिलचस्प खुलासे देखने को मिलते हैं। ट्रेलर में देखने को मिलता है कि कैसे पापाजी का पास्ट उनके सामने आ जाता है। अनदेखी-3 का यह सीजन दर्शकों को रोमांच के एक नये सफर पर ले जाने वाला है। कहानी में कई परतें खुलने वाली हैं, इसके साथ ही दिल दहला देने वाला खून-खराबा भी देखने को मिलने वाला है। इसका ट्रेलर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि पापाजी वापस आ गए हैं और उनका अतीत भी। जैसे ही वह अपनी शक्ति पुन प्राप्त करने के लिए लड़ते हैं, नए शिकारी छाया से उभर आते हैं। हर सहयोगी के विरोधी बन जाने से, किसकी होगी जीत। दो सफल सीजन के बाद, लोकप्रिय हिंदी वेब सीरीज, अनदेखी वापस आ गई है। 
कब रिलीज होगी सीरीज
अनदेखी 3 में हर्ष छाया, दिब्येंदु भट्टाचार्य, सूर्या शर्मा, अंकुर राठी, ऐन जोया, आंचल सिंह, शिवांगी सिंह और वरुण बडोला के साथ कई अन्य कलाकार भी दिखाई देने वाले हैं। यह सीरीज 10 मई को स्ट्रीम होने वाली है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।