Turkey News : तुर्की में प्रलय से महाविनाश... 2300 से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों लोग मलबे में दबे, भारत ने भेजी फौरन मदद

<p><em><strong>Turkey News :&nbsp;तुर्की में सोमवार का दिन दहशत लेकर आया। 24 घंटों में भूकंप के तीन झटकों से दहले तुर्की और सीरिया में भूकंप से 2310 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 हजार लोग घायल हुए हैं।&nbsp;</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Turkey News : तुर्की में प्रलय से महाविनाश... 2300 से ज्यादा लोगों की मौत, हजारों लोग मलबे में दबे, भारत ने भेजी फौरन मदद
06-02-2023 - 11:30 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

Turkey News : 

तुर्की में सोमवार को भूकंप के तीन झटकों ने पूरे तुर्की और सीरिया को झकझोरकर रख दिया। भूकंप से 2818 इमारतें जमींदोज हो गईं, जिनके मलबे के भीतर से अब तक 2470 लोगों को बचाया जा चुका है लेकिन अभी भी हजारों लोग मलबे में फंसे हुए हैं। बड़े पैमाने पर बचाव एवं राहत अभियान जारी है। तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोगन ने भूकंप के मद्देनजर आपात बैठक की, जिसमें  भूकंप पीड़ितों के लिए हरसंभव मदद का ऐलान किया गया है। तुर्की में भूकंप का पहला झटका सोमवार सुबह करीब सवा चार बजे आया। 
गजियांटेप में था केंद्र
भूकंप का केंद्र गजियांटेप इलाके में था, जो सीरिया बॉर्डर से सिर्फ 90 किलोमीटर दूर है। सीरिया में भी भूकंप ने भारी तबाही मचाई। सीरिया के कई शहरों में भूकंप ने तबाही मचाई। अकेले सीरिया में भूकंप से 783 लोगों की मौत की खबर है। सोमवार तड़के ही सीमा के दोनों ओर के लोग भूकंप के झटके से उठ खड़े हुए। गगनचुंबी इमारतें भूकंप के झटकों से हिलने लगी। 
भूकंप में तुर्की का अस्पताल ढहा
इस भीषण भूकंप में तुर्की का एक अस्पताल ताश के पत्तों की तरह ढह गया, जिसमें नवजात सहित कई लोगों को बचाया गया। तुर्की के एक शहर अडाना में एक शख्स ने बताया कि उनके घर के पास की इमारत एक झटके में जमींदोज हो गई। यहां पत्रकारिता के छात्र मुहम्मेत फतिह यावुस ने बताया कि उसे मलबे के ढेर से एक शख्स की आवाज सुनाई दी, जो मदद की गुहार लगा रहा था। तुर्की के दियारबाकिर में जगह-जगह क्रेनें देखी जा सकती हैं. यहां बचाव कार्य जोरों पर चल रहा है। 
एनडीआरएफ की 2 टीमें भेजेगा भारत
पीएम मोदी के निर्देश पर तुर्की को तत्काल सहायता देने के मुद्दे पर प्रधानमंत्री के मुख्य सचिव पीके मिश्रा ने अहम बैठक बुलाई। बैठक में तय हुआ है कि सर्च और रेस्क्यू अभियान के लिए एनडीआरएफ और मेडिकल टीम तुर्की भेजी जाएंगी। इसके साथ राहत सामग्री भी जल्द से जल्द टुर्की के लिए रवाना की जाएगी। एनडीआरएफ की दो टीमों में 100 जवान होंगे, इनमें डॉग स्क्वायड भी शामिल हैं। इसके अलावा ये टीमें जरूरी उपकरण भी अपने साथ ले जाएंगी। मेडिकल टीम में डॉक्टर, अन्य स्टाफ और जरूरी दवाएं होंगी।
तुर्की में 1999 में आए भूकंप में 18000 लोगों की हुई थी मौत
तुर्की की भौगोलिक स्थिति के चलते यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। यहां 1999 में आए भूकंप में 18000 लोगों की मौत हो गई थी। अक्टूबर 2011 में आए भूकंप में 600 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। 
तुर्की में क्यों आता है बार-बार भूकंप
तुर्की का ज्यादातर हिस्सा एनाटोलियन प्लेट पर है। इस प्लेट के पूर्व में ईस्ट एनाटोलियन फॉल्ट है। बाईं तरफ ट्रांसफॉर्म फॉल्ट है, जो अरेबियन प्लेट के साथ जुड़ता है। दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम में अफ्रीकन प्लेट है। जबकि, उत्तर दिशा की तरफ यूरेशियन प्लेट है, जो उत्तरी एनाटोलियन फॉल्ट जोन से जुड़ा है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।