अपनी शादी में आए मेहमानों पर बरसे शाहीन अफरीदी... बोले, इनकी हरकतों से हमारी प्राइवेसी हुई बेमतलब

<p><em><strong>पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने कुछ दिन पहले कराची में एक शानदार समारोह में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी से शादी की थी। शाहीन अफरीदी ने बाद में ट्विटर पर इस शादी समारोह की कुछ तस्वीरें साझा की लेकिन वे अपने मेहमानों से खासे नाराज दिखे।&nbsp;</strong></em></p>

अपनी शादी में आए मेहमानों पर बरसे शाहीन अफरीदी... बोले, इनकी हरकतों से हमारी प्राइवेसी हुई बेमतलब
07-02-2023 - 12:10 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

शाहीन अफरीदी ने लिखा, ‘अलहमदुल्लिल्लाह। हम हमेशा एक-दूसरे के लिए एक पैरहन के रूप में रहें। शुभकामनाओं और हमारे विशेष दिन को और भी बेहतर बनाने के लिए आप सभी को धन्यवाद। अपनी विशेष प्रार्थनाओं में हमें याद रखें।’ लेकिन शाहीन अफरीदी ने शादी में आए उन मेहमानों पर अपना गुस्सा निकालने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी, जिन्होंने उनकी अनुमति के बिना शादी समारोह की तस्वीरें साझा कीं। शाहीन अफरीदी ने कहा कि इससे उन दोनों की प्राइवेसी को ठेस पहुंची है।
‘यह बहुत निराशाजनक है कि कई और बार-बार अनुरोध करने के बावजूद, हमारी गोपनीयता को चोट पहुंची और लोग बिना किसी अपराध के इसे आगे साझा करते रहे। मैं विनम्रतापूर्वक सभी से फिर से अनुरोध करना चाहता हूं कि कृपया हमारे साथ समन्वय करें और हमारे यादगार बड़े दिन को खराब करने की कोशिश न करें।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।