भागने की फिराक में था फर्जी चीनी कंपनियों का सरगना, पकड़ा गया

भागने की फिराक में था फर्जी चीनी कंपनियों का सरगना, पकड़ा गया
12-09-2022 - 08:34 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) ने जिलियन कंसल्टेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक डॉर्टसे नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह देश छोडऩे की फिराक में था। एसएफआईओ के अधिकारियों ने उसे बिहार से गिरफ्तार किया है। इससे पहले डॉर्टसे के गुरुग्राम, बेंगलुरु और हैदराबाद के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई थी। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय के अनुसार, डॉर्टसे एक रैकेट का मास्टरमाइंड है, जिसमें भारत में चीन से जुड़ी शेल कंपनियों को शामिल किया गया है।
मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि डॉर्टसे के ठिकानों पर 8 सितंबर को छापेमारी की गई जिसमें जिलियन कंसल्टेंट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, गुरुग्राम में जिलियन हांगकांग लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, बेंगलुरु में फिनिंटी प्राइवेट लिमिटेड और हैदराबाद में एक पूर्व सूचीबद्ध कंपनी हुसिस कंसल्टिंग लिमिटेड शामिल हैं। छापेमारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।