अनाड़ी तालिबान के हाथों में अरबों का अमेरिकी ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर तबाह

अनाड़ी तालिबान के हाथों में अरबों का अमेरिकी ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर तबाह
12-09-2022 - 08:36 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल का एक वीडियो इस समय वायरल हो रहा है जिसमें यहां पर एक अमेरिकी ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर को क्रैश होते दिखाया गया है। तालिबान के रक्षा मंत्रालय की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई और स्पष्ट किया गया कि हादसे में तीन अफगान सैनिक भी मारे गए हैं। इसके अलावा हादसे में पांच सैनिक घायल भी हुए हैं।
कहां हुआ हादसा
वीडियो में यह ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर काफी नीचे उड़ रहा था और अचानक नाक के बल आकर कुछ ही सेकेंड्स के बाद यह जमीन पर गिर गया। अमेरिका ने करीब एक दर्जन ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर काबुल में छोड़ दिए थे। इसके अलावा अमेरिकी सेनाओं ने 70 से ज्यादा एयरक्राफ्ट और कई दर्जन बख्तरबंद गाडिय़ां नष्ट कर दी थी। साथ ही, देश छोडऩे से पहले एयर डिफेंस सिस्टम को भी खराब कर दिया था।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।