खुशखबर: डेढ़ साल बाद नहीं दिखेंगे दिल्ली के कूड़े के तीन पहाड़ !

NULL

खुशखबर: डेढ़ साल बाद नहीं दिखेंगे दिल्ली के कूड़े के तीन पहाड़ !
28-07-2022 - 12:42 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजधानी को दुनिया कई वजहों से जानती है, लेकिन गाजीपुर, भलस्वा और ओखला... के नाम आते ही बरबस आंखों के आगे कूड़े के विशाल तीन पहाड़ तैर जाते हैं। लेकिन जल्द ही ये तीनों पहाड़ इतिहास बनने वाले हैं। बदबू और गंदगी के कारण ये पहाड़ स्वास्थ्य के लिए ये बड़ा खतरा रहे हैं। अच्छी खबर यह है कि दिल्ली वालों को अगले साल नवंबर से इन पहाड़ों से राहत मिल जाएगी।
शनिवार को एलजी वीके सक्सेना ने एमसीडी अफसरों के साथ गाजीपुर लैंडफिल साइट का दौरा किया और 16 महीनों में कूड़े के पहाड़ को पूरी तरह से समतल करने को कहा। एलजी के आदेश पर ही एमसीडी ने गाजीपुर लैंडफिल साइट पर कूड़े की छंटाई के लिए 10 नई ट्रॉमेल मशीनें लगाई हैं।

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।