‘दृश्यम’ से भी गहरा है इन 7 फिल्मों का सस्पेंस: 1 ने जीते 3 नेशनल अवॉर्ड, 2 में लीड हीरोइन थी विलेन
<p><em><strong>ओटीटी के आने के बाद से ऑडियंस पर सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों का क्रेज काफी बढ़ गया है। लोग इसे काफी एन्जॉय करते हैं। बॉलीवुड में अजय देवगन की बेस्ट सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम’ मानी जाती है। साल 2015 में जब यह फिल्म आई इसने खूब वाहवाही बटोरी। इस साल ‘दृश्यम’ के 8 साल पूरे हुए। वहीं, ‘दृश्यम 2’ को भी बीते नवंबर में 1 साल पूरे हुए हैं।</strong></em></p>
दृश्यम-2
पहली फिल्म की तरह ही ‘दृश्यम-2’ को भी खूब सराहा गया। इसमें पहली वाली से भी ज्यादा सस्पेंस देखा गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की। ऑडियंस ने भी इसे खूब पसंद किया और इसके अगले सीक्वल की मांग करने लगी। फिल्म में कई हिंट्स दिए गए हैं कि इसका सीक्वल आएगा। यहां हम आपको ‘दृश्यम’ से भी गहरे सस्पेंस वाली 7 फिल्में बता रहे हैं।
रमन राघव 2.0
‘रमन राघव 2.0’ एक सीरियल किलर की कहानी है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी, विक्की कौशल और शोभिता धुलीपाला थीं। इसका डायरेक्शन अनुराग कश्यप ने किया था।
अग्ली
अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी ‘अग्ली’ में भी तगड़ा सस्पेंस देखने को मिला। फिल्म में रोनित रॉय, राहुल भट्ट, विनीत कुमार, गिरीश कुलकर्णी जैसे मंझे हुए कलाकार थे।
सेक्शन 375
अक्षय खन्ना और ऋचा चड्ढा स्टारर ‘सेक्शन 375’ एक कोर्ट रूम ड्रामा फिल्म थी। इसमें भी गहरा सस्पेंस देखने को मिला। फिल्म में बलात्कार, लड़की की सहमति और असहमति की चर्चा होती है। फिल्म में सस्पेंस होता है, जिस पर बलात्कार का दोष सिद्ध होता है, उसने बलात्कार ही नहीं किया होता।
तलाश
आमिर खान, करीना कपूर खान और रानी मुखर्जी स्टारर ‘तलाश’ में भी गहरा सस्पेंस देखने को मिला। यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री के साथ-साथ एक पुलिस वाले के इंटरनल स्ट्रगल की कहानी थी।
कहानी
विद्या बालन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर ‘कहानी’ में भी तगड़ा सस्पेंस देखने को मिला। ‘द डर्टी स्टोरी’ के बाद विद्या की यह सबसे सुपरहिट फिल्म रही। फिल्म बहुत कम बजट में बनी थी, लेकिन इसके थ्रिलर और सस्पेंस ने मेकर्स की चांदी कर दी थी।
अंधाधुन
आयुष्मान खुराना, राधिका आप्टे और तब्बू स्टारर ‘अंधाधुन’ ने न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी खूब कमाई की। फिल्म में आयुष्मान ने एक ब्लाइंड लड़के का किरदार निभाया। वहीं, तब्बू विलेन बनी थीं। इस फिल्म ने 3 नेशनल अवॉर्ड जीते थे।
मदारी
इरफान खान स्टारर ‘मदारी’ में सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिला। फिल्म वह एक बच्चे का किडनैप करते हैं। और इस बच्चे के जरिए अपनी बात सरकार तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर सकी, लेकिन क्रिटिक्स ने खूब सराहा।
What's Your Reaction?