कमरा लेने पहुंचा था किशोर... लॉज मालिक ने बंधक बनाकर की हद पार

<p><strong><em>उत्तराखंड में कमरा लेने पहुंचे मध्य प्रदेश के एक किशोर ग्राहक को लॉज मालिक ने बंधक बना डाला। कपड़े उतारकर उसके फोटो और वीडियो भी बनाए गए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।</em></strong></p>

कमरा लेने पहुंचा था किशोर... लॉज मालिक ने बंधक बनाकर की हद पार
22-12-2023 - 09:35 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

यह मामला हरिद्वार नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित श्रीराम लॉज का है। बताया जा रहा है कि इस लॉज में 17 दिसंबर को मध्य प्रदेश का एक किशोर कमरा लेने पहुंचा था। किसी बात को लेकर किशोर और लॉज मालिक में कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि लॉज मालिक और मैनेजर ने किशोर को जमकर पीट दिया। उसके बाद उसके कपड़े उतारकर उसकी वीडियो और फोटो बना ली गई। रात भर किशोर को कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस ने लॉज मालिक और प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
एमपी के नरसिंहपुर से आया था किशोर
बड़े गांव थाना कुंजपुरा जिला करनाल, हरियाणा, हाल चित्रा टाकिज हरिद्वार निवासी कृष्णा ने बताया कि 17 दिसंबर को एमपी के नरसिंहपुर जिला निवासी परिचित किशोर हरिद्वार आया था। उसके बाद वह किशोर हरकी पैड़ी क्षेत्र में कमरा लेने श्रीराम लॉज गया था। बताया कि लॉज मालिक जया अग्रवाल और मैनेजर संदीप उर्फ सोनू धीमान ने मारपीट करते हुए किशोर ग्राहक के कपड़े उतारे और फोटो खींचे।
रात भर बनाए रखा बंधक
पीड़ित पक्ष के मुताबिक जया अग्रवाल और मैनेजर संदीप ने किशोर को कमरे में बंधक बना दिया था। किशोर के वापस नहीं लौटने पर 18 दिसंबर को उसका साथी उसे खोजने लॉज में पहुंचा तो हालात देख वह दंग रह गया। उसके बाद किशोर को उनके चंगुल से छुड़ाया गया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।