कौन हैं कल्याण बनर्जी? जिन्होंने उतारी उपराष्ट्रपति की नकल... पहले पीएम मोदी और वित्त मंत्री पर कर चुके हैं अपमानजनक टिप्पणी

<p><em><strong>तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी को संसद के बाहर राज्यसभा के सभापति की नकल करते देखा गया था। तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी को संसद के बाहर राज्यसभा के सभापति की नकल करते देखा गया था। तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि मैं लोकसभा का सदस्य हूं और मैंने कभी राज्यसभा की कार्यवाही या राज्यसभा टीवी नहीं देखा। मैं धनखड़ जी की नकल कैसे कर सकता हूं? मैं हैरान हूं। उन्होंने इसे व्यक्तिगत रूप से ले लिया।</strong></em></p>

कौन हैं कल्याण बनर्जी? जिन्होंने उतारी उपराष्ट्रपति की नकल... पहले पीएम मोदी और वित्त मंत्री पर कर चुके हैं अपमानजनक टिप्पणी
22-12-2023 - 09:33 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने बुधवार को कहा कि मेरा इरादा किसी को भी ठेस पहुंचाने का नहीं था। मैं लोकसभा का सदस्य हूं और मैंने कभी राज्यसभा की कार्यवाही या राज्यसभा टीवी नहीं देखा। मैं धनखड़ जी की नकल कैसे कर सकता हूं? मैं हैरान हूं। उन्होंने इसे व्यक्तिगत रूप से ले लिया। क्या इसका मतलब यह है कि वह इस तरह का व्यवहार करते हैं? यह एक कला है, उन्हें इसे खेल के तौर पर लेना चाहिए। दरअसल कल्याण बनर्जी को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ की नकल करने पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को बनर्जी को संसद के बाहर राज्यसभा के सभापति की नकल करते देखा गया था।
कल्याण बनर्जी सेरामपुर से तीन बार के टीएमसी सांसद हैं। वे पेशे से वकील हैं और उनके पास 17 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई जाती है। उन्होंने अपनी पार्टी और टीएमसी सरकार के लिए कई केस जीते हैं। लेकिन अपमानजनक टिप्पणियाँ और इशारे करने का उनका एक लंबा इतिहास है। पांच साल पहले, कल्याण ने अपने लोकसभा क्षेत्र में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया था। वहां वे गानों की धुन पर डांस करते नजर आए थे। एक गायक के अनुरोध पर उन्होंने गाने भी गाए थे। इस घटना के बाद उन्हें कई सवालों का सामना करना पड़ा था।
पीएम मोदी और वित्त मंत्री पर कर चुके हैं अपमानजनक टिप्पणी
2021 विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कल्याण बनर्जी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिले के एक टीएमसी नेता के गाल खींचते नजर आए थे। इस घटना ने भी विवाद पैदा कर दिया था। टीएमसी कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ मुहिम चलाते नजर आए थे। 2020 में उन्होंने तत्कालीन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर अपमानजनक टिप्पणी कर दी थी और दावा किया कि वह भारत की अब तक की सबसे खराब वित्त मंत्री थीं। 2017 में कल्याण बनर्जी ने कोलकाता में आरबीआई क्षेत्रीय मुख्यालय के सामने एक विरोध सभा के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर अपमानजनक टिप्पणियाँ की थीं।
पीएम मोदी से मिलने वाले टीएमसी दल में शामिल नहीं किए गए बनर्जी
सूत्रों ने बताया है कि सीएम ममता बनर्जी के साथ पीएम मोदी से मुलाकात करने वाले टीएमसी प्रतिनिधिमंडल में कल्याण बनर्जी भी शामिल थे, लेकिन इस विवाद के बाद उनका नाम काट दिया गया। हालांकि कल्याण ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल बड़ा हो रहा था, इसलिए बुधवार सुबह खुद ममता बनर्जी ने उन्हें फोन किया और उस बैठक में न जाने को कहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।