Makar Sankranti 2023 : पतंगों के लिए हवाएं अनुकूल, जयपुर में मौसम रहेगा ठंडा

<p><em>Makar Sankranti 2023 :&nbsp;देश में मकर संक्रांति के मौके पर अनेक स्थानों पर पतंगोत्सव मनाया जाता है। गुजरात का अहमदाबाद और राजस्थान की राजधानी जयपुर पतंगोत्सव के लिए देश और दुनिया में मशहूर है। बड़ी संख्या में दूर-दूर से पर्यटक यहां के पतंग उत्सव को देखने के लिए पहुंचते हैं। राजस्थान के मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने के लिए अनुकूल हवाएं चलेंगी और मौसम ठंडा रहेगा।</em></p>

Makar Sankranti 2023 : पतंगों के लिए हवाएं अनुकूल, जयपुर में मौसम रहेगा ठंडा
14-01-2023 - 12:13 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

Makar Sankranti 2023 : राजस्थान के मौसम विभाग का कहना है कि राजस्थान की राजधानी जयपुर में आसमान आमतौर पर साफ रहेगा। दिन में अधिकतम तापमान 19 डिग्री  और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की प्रबल संभावना है। मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक राधेश्याम शर्मा का कहना है कि राजधानी में हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलने तथा हवा की गति सामान्य रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान हवा की औसत गति 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज होने के आसार हैं। हवा की गति सामान्य रहने से दिन में ठंड का अहसास ज्यादा रहेगा। अलबत्ता हवा की यह गति पतंगों को उड़ाने के लिए पर्याप्त रहेगी।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।