धमाकेदार होगा सप्ताह! ओटीटी पर आ रही हैं लीक से हटकर 6 फिल्में-सीरीज
<p>नया साल बस अब एक हफ्ते ही दूर है, ऐसे में देशभर में छुट्टियों का माहौल है, लेकिन अगर आपको ऑफिस से छुट्टी नहीं मिल पाई है, तो निराश होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आज आपके लिए 6 ऐसी फिल्मों और सीरीज की लिस्ट लाए हैं, जिन्हें आप घर पर आराम से बैठकर देखते हुए नए साल का स्वागत कर सकते हैं।</p>
इनमें से कई फिल्में थिएटर में रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन अगर आपने मिस कर दिया था, तो अब इन बेहतरीन फिल्मों और सीरीज को देखने का आपके पास ये सुनहरा मौका है।
टाइगर-3
इस लिस्ट में सबसे पहले बात करेंगे दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘टाइगर 3’ की। कैटरीना कैफ और सलमान खान की सुपरहिट फ्रैंचाइजी ‘टाइगर’ की ये तीसरी फिल्म आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। ये फिल्म 31 दिसंबर से स्ट्रीम होगी।
थ्री आॅफ अस
शेफाली शाह, स्वानंद किरकिरे और जयदीप अहलावट की फिल्म ‘थ्री ऑफ अस’ को थिएटर्स में दर्शकों का कुछ खास प्यार नहीं मिला, लेकिन अब ये ऑफ बीट फिल्म जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है। ये फिल्म 29 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
बर्लिन
नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज ‘मनी हाइस्ट’ की स्पिन ऑफ सीरीज ‘बर्लिन’ रिलीज होने जा रही है। ये सीरीज 29 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।
12वी फेल
विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘12वीं फेल’ को थिएटर्स में दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। इस फिल्म में विक्रांत मैसी के अभिनय को काफी सराहा गया। ये फिल्म 29 दिसंबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है।
खो गए हम कहां
अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘खो गए हम कहां’ कल 26 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म की कहानी तीन दोस्तों की जिंदगी के इर्द-गिर्द बुनी गई है।
अन्नपूरणी
‘जवान’ की जबरदस्त सफलता के बाद नयनतारा अब जल्द ही फिल्म ‘अन्नपूर्णी’ में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 29 दिसंबर को जी5 पर रिलीज होगी।
What's Your Reaction?