मोबाइल के लिए झगड़े बच्चों में से एक की मौत
बच्चों के बीच भी मोबाइल से खेलने का शौक बहुत अधिक बढ़ गया है। स्थिति यह हो गई है कि इसको लेकर उनमें झगड़े भी हो रहे हैं। खबर है कि झारखण्ड में कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र में मोबाइल के लिए दो नाबालिग भाई आपस में उलझ गये और उन दोनों के झगड़े में घायल बच्चे जो तो सदर अस्पताल ले जाना पड़ा, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूत्रों के अनुसार डोमचांच के गैठीबाद गांव में दो भाई करण राणा (12 वर्ष) और तरुण राणा (7 वर्ष) मोबाइल को लेकर झगड़ रहे थे। इसी दौरान करण नाम का बच्चा जमीन पर गिर गया और उसके पेट मे कोई नुकीली चीज आर-पार हो गयी। आनन फानन में परिवार के लोग उसे सदर अस्पताल ले गए किंतु रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार के लोगों ने शव को घर लाकर दफ़ना दिया। लेकिन, घटना के कारणों का तब पता चला जब शव को दफनाने के बाद पुलिस को जब सूचना मिली तो पुलिस ने दफनाए गए शव को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में, कब्र से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल भेजा।
फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी है और बच्चे के पेट मे ज़ख्म और मौत की वजह तलाशने में जुटी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो करण को चाकू से गोदकर हत्या करने की सूचना मिली थी. अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल पाएगा कि 12 साल के करण राणा की मौत खेल-खेल में हादसे से हुई या साज़िश के तहत उसकी हत्या कर दी गई।
What's Your Reaction?