लोहे के चने चबाने से कम नहीं ये 3 सीरीज...! हर सीन में खतरनाक ट्विस्ट-टर्न
<p>ओटीटी पर क्राइम-थ्रिलर और सस्पेंस वेब सीरीज को खूब पसंद किया जा रहा है। कई सीरीज की जमकर तारीफ होती है और ऑडियंस उसे किसी न किसी तरह पूरी देख लेती हैं। ऐसी भी सीरीज हैं जो पॉपुलर क्राइम-थ्रिलर से भी ज्यादा बेहतरीन है, लेकिन कइयों को इसकी जानकारी नहीं हैं। यहां हम आपको ऐसी तीन वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिसके हर सीन ट्विस्ट और टर्न से भरे हुए हैं।</p>
इन तीनों सीरीज में न सिर्फ थ्रिलर देखने मिलेगा बल्कि दिलचस्प कहानी और सस्पेंस भी आपके दिल को दहला देगी। तो आइए जानते हैं क्राइम ड्रामा थ्रिलर वेब सीरीज की कैसी कहानी है और आप इन्हें किन-किन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
द ब्रिज
इस क्रम में पहला नाम आता है वेब सीरीज ‘द ब्रिज’ का। मूल रूप से स्वीडिश भाषा बनी इस सीरीज की कहानी एक ब्रिज यानी पुल के नीचे मिले शव से होती है। इस पुल का नाम ओरेसंड ब्रिज है जो कोपेनहेगन, डेनमार्क और माल्मो को स्वीडन से जोड़ता है। इस मर्डर के अरोपियों को ढूंढने के लिए इन सभी शहरों की पुलिस फोर्स एक साथ मिलकर काम करती है। इस दौरान काफी ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं। सीरीज में सोफिया हेलिन, किम बोडनिय और थुरे लिंदहार्ट लीड रोल में थे। इसका पहला सीजन 2011 में आया था जबकि चैथा 2018 में। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
लाइन ऑफ ड्यूटी
दूसरी सीरीज का नाम ‘लाइन ऑफ ड्यूटी’ है। इसमें एक ‘एसी-12’ नाम के एंटी करप्शन टीम होती है, जो करप्शन को रोकने के लिए काम करती है। कहानी में अप्रत्याशित मोड़ और थ्रिलर-सस्पेंस देखने को मिलते हैं। इस क्राइम सीरीज को बेहद पसंद किया गया है। इस सीरीज में लिनी जेम्स, मार्टिन कॉमप्सटन, विकी मैक्योर समेत कई प्रतिभाशाली कलाकार हैं। ‘लाइन ऑफ ड्यूटी’ को इतना पसंद किया गया कि मेकर्स ने इसके 6 सीजन बना दिए। अब इसके सातवें सीजन की तैयारी चल रही है। पहला सीजन साल 2012 में आया था। इसका छठा सीजन 2021 में आया था। इस सीरीज को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
‘द डेविल्स आवर’
तीसरे नंबर पर ‘द डेविल्स आवर’ है। यह एक क्राइम और हॉरर सीरीज है। कहानी में हर रात 3.33 बजे एक ऐसी भयानक घटना होती है कि एक फैमिली बुरी तरह परेशान हो जाती है। इस टाइम को द डेविल्स आवर नाम दिया जाता है। यह सीरीज आखिरी तक बांधे रखती है। ‘द डेविल्स आवर’ के हर सीन के बाद एक भयावह सीन आते हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक इन सींस में जान डालते हैं। सीरीज के हर सीन के बाद आप अगले सीन का अंदाजा भी नहीं लगा सकते। यह सीरीज अक्टूबर 2022 में रिलीज हुई थी। इसे आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
What's Your Reaction?