ओटीटी पर ‘सैम बहादुर’ का डंका ! विक्की कौशल की परफॉर्मेंस देख लोग बोले- कैरेक्टर में घुसना कोई आपसे सीखे
<p>‘सैम बहादुर’ ओटीटी पर रिलीज होने के बाद से छाई है और देखने वाले खूब तारीफ कर रहे हैं। सैम मानेकशॉ के रोल में विक्की कौशल को देख यूजर्स और फैंस उनका गुणगान करने लगे हैं। फैंस का कहना है कि विक्की ने सैम मानेकशॉ के रोल में होश उड़ाने वाली परफॉर्मेंस दी है।</p>
विक्की कौशल स्टारर ‘सैम बहादुर’ 26 जनवरी के मौके पर व्ज्ज् पर रिलीज हुई, और इसे देख फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। जिसने भी यह फिल्म देखी है, वह विक्की कौशल की दमदार एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी ‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल ने देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाया, और वह इसमें छा गए।
थिएटर्स में यह एक दिसंबर को श्एनिमलश् के साथ रिलीज हुई थी। तब इसने बॉक्स ऑफिस पर कमाई तो खूब की और हिट रही, लेकिन ‘एनिमल’ के आगे कहीं खो सी गई। अब सैम बहादुर जब 26 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई और खूब तारीफें बटोर रही है। लोग तो विक्की कौषल के दीवाने हुए जा रहे हैं। फिल्म देखने के बाद यूजर्स का कहना है कि विक्की कौशल ने कमाल की एक्टिंग की है। उन्होंने पूरी फिल्म को अकेले अपने कंधे पर उठा लिया।
‘सैम बहादुर’ की कमाई
‘एनिमल’ के साथ कड़ी टक्कर की इसे भारी कीमत चुकानी पड़ी। पर ओटीटी पर रिलीज के बाद से ही ‘सैम बहादुर’ और विक्की कौशल की खूब चर्चा हो रही है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी हैं। फिल्म के कलेक्शन की बात करें, तो ‘सैम बहादुर’ ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 111.8 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं वर्ल्डवाइड 128.16 करोड़ की कमाई की थी।
What's Your Reaction?