सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर भी ‘हनुमान’ का धमाल, रिलीज के कुछ ही घंटों में पहुंची टॉप 2 में
<p>साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हनुमान’ ने बॉक्स ऑफिस जबर्दस्त तूफान मचाया। साल की शुरुआत में इस फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की। दर्शकों ने फिल्म को दुनियाभर में पसंद किया। वहीं, समीक्षकों ने भी इसे खूब सराहा। बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद ‘हनुमान’ आज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई। अपने डिजिटल रिलीज के कुछ ही घंटों में ‘हनुमान’ ने ओटीटी पर भी सनसनी मचा दी।</p>
हनुमान ने जी5 पर टॉप 10 चार्ट में काबिज हो गई है और सूची में दूसरे स्थान पर जगह बना ली है। अपने ओटीटी रिलीज के महज कुछ घंटों में यह रिकॉर्ड हासिल करने के बाद से मेकर्स भी खूब उत्साहित हैं। उन्हें उम्मीद है कि ‘हनुमान’ अभी कई और रिकॉर्ड कायम करेगी। इसके साथ ही फिल्म का हिंदी वर्जन जियो सिनेमा पर रिलीज किया गया है, जहां हिंदी दर्शक भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं।
गौरतलब है कि प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तेजा सज्जा स्टारर इस सुपरहीरो फिल्म ने भारत में नहीं दुनियाभर शानदार कमाई की। तेजा सज्जा के अलावा फिल्म में वरलक्ष्मी सरथकुमार, विनय राय, समुथिरकानी, गेटअप श्रीनु, सत्या और वेनेला किशोर जैसे कलाकारों महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।
यह प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली फिल्म थी, जिसमें शानदार कहानी के साथ कम्प्यूटर ग्राफिक्स, स्पेशल इफेक्ट्स, डायलॉग और बेहतरीन संगीत देखने को मिला। निर्देशक प्रशांत वर्मा ने इस फिल्म में इसकी सीक्वल ‘जय हनुमान’ की भी एलान किया है, जो अगले साल रिलीज होगी।
फिल्म की कहानी तो हनुमान की जन्मस्थली अंजनाद्रि से शुरू होती है, जहां इंद्र के वज्र के प्रहार से हनुमान की ठुड्डी से गिरी रक्त की एक बूंद नदी की तलहटी में खुली सीप के भीतर जाकर रुद्रमणि बन जाती है। ये रुद्रमणि अंजनाद्रि गांव के एक लड़के को मिलती है, इसके बाद शुरू होता है असली खेल।
What's Your Reaction?