ये हैं भारत के सबसे अमीर कॉमेडियन... कपिल शर्मा, जॉनी लीवर आसपास भी नहीं

<p><em><strong>इन हास्य कलाकारों के पास अक्सर फिल्मों में छोटी लेकिन शक्तिशाली भूमिकाएं होती हैं और इनमें से कुछ कॉमेडियन नायक और नायिकाओं की तुलना में अधिक पैसा कमाते हैं।</strong></em></p>

ये हैं भारत के सबसे अमीर कॉमेडियन... कपिल शर्मा, जॉनी लीवर आसपास भी नहीं
08-06-2023 - 09:53 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

अभिनेताओं का एकमात्र उद्देश्य स्क्रीन पर अपने प्रदर्शन से लोगों का मनोरंजन करना और विभिन्न पात्रों को निभाकर दर्शकों का दिल जीतना है। इनमें से कई कलाकार किसी फिल्म में हीरो और हीरोइन का रोल प्ले करते हैं तो कई कहानी में नया आयाम जोड़ने के लिए विलेन बन जाते हैं। लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी हैं, जो अपने बेहतरीन कॉमिक सेंस से दर्शकों को हंसाते हैं।
ब्रह्मानंदम
साउथ एक्टर ब्रह्मानंदम दक्षिण भारतीय सिनेमा में ही नहीं बल्कि पूरे देश में एक पॉपुलर नाम है। केन्निगंती ब्रह्मानंदम का बहुत बड़ा प्रशंसक वर्ग है और वह अपनी शानदार कॉमेडी के साथ अपने प्रशंसक का मनोरंजन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। ब्रह्मानंदम अपनी हर फिल्म के लिए 1-2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास करीब 350 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
कपिल शर्मा
स्टैंड-अप कॉमेडी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता कपिल शर्मा आज भारत के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक हैं। अपनी कॉमेडी से दर्शकों को गुदगुदाने वाले कपिल शर्मा ने कुछ फिल्मों में अभिनय भी किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा के पास करीब 300 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
जाॅनी लीवर
90 के दशक की कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन और एक्टर जॉनी लीवर आज भी लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जॉनी लीवर इस समय 225 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।
परेश रावल
हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध और बहुमुखी अभिनेताओं में से एक, परेश रावल न केवल एक अभिनेता हैं, बल्कि एक हास्य अभिनेता, राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। अपने शानदार प्रदर्शन और कॉमेडी से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले अभिनेता ने हिंदी के साथ-साथ गुजराती फिल्मों में भी अभिनय किया है। फिल्म हेराफेरी और फिर हेराफेरी में अपने कॉमिक रोल के लिए लोकप्रिय हुए परेश रावल की कुल संपत्ति वर्तमान में लगभग 93 करोड़ रुपये है।
राजपाल यादव
अभिनेता राजपाल यादव ने चुप चुप के, भूल भुलैया, भूल भुलैया 2 जैसी कई फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजपाल यादव इस समय 50 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।