ये स्वार्थ का गठबंधन, निशाने पर हिंदुस्तान...' स्मृति ईरानी ने विपक्षी दलों के मिलाप पर सुनाई खरी खरी
<p><em>बिहार राजधानी पटना में शुक्रवार (23 जून) को विपक्षी पार्टियों की बैठक पर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री और अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'ये स्वार्थ का गठबंधन, निशाने पर हिंदुस्तान। आज वो राजनीतिक पार्टियां जो एक-दूसरे को आंख नहीं सुहाते थे, एकत्रित हुए एक ऐसे संकल्प के साथ जो भारत को आर्थिक प्रगति से वंचित कर पाए।'</em></p> <p> </p>
कांग्रेस को दिया करारा जवाब
कांग्रेस अकेले पीएम मोदी को हराने में नाकाम स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं विशेष रूप से कांग्रेस को सार्वजनिक रूप से यह घोषणा करने के लिए धन्यवाद देती हूं कि वह अकेले पीएम मोदी को नहीं हरा सकती है और ऐसा करने के लिए उसे दूसरों के सहारे की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह हास्यास्पद है कि आज कांग्रेस पार्टी की छत्रछाया में वे सभी नेता खड़े हैं जिन्होंने आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या होते देखा था। उन्होंने कहा कि ये सभी मिल भी जाएं तो मोदी जी को हराना मुश्किल है।
BJP पर राहुल गांधी के हमले का स्मृति ईरानी ने किया पलटवार, बोला, क्या 84 के दंगों के माध्यम से गांधी परिवार ने मोहब्बत का इजहार किया था, यूनिवर्सिटी में जाकर भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह के नारे देकर कांग्रेस ने मोहब्बत का इजहार किया था
ममता बनर्जी पर कसा तंज
स्मृति ईरानी ने तमाम विपक्षी पार्टियों पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, 'स्वार्थ का ये गठबंधन बहुमुखी है। संवाद अलग-अलग शैली में करता है। उन्होंने कहा, ये जीवन में कभी भी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी नहीं सोचा होगा, कि जिस कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं ने ममता बंद्योपाध्याय के बाल खींचकर सड़क पर उन्हें अपमानित किया, उसी पार्टी के संरक्षण में एक दिन ममता बंद्योपाध्याय जी जाएंगी।' स्मृति ने इसी बहाने ममता बनर्जी को उनके और कम्युनिस्ट के बीते दिनों की याद दिलाई।
नीतीश सरकार पर साधा निशाना
स्मृति ईरानी ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'विपक्ष गया भी तो कहां गया है जो लोग एक पुल नहीं बना पाए वो लोकतंत्र का ब्रिज क्या खाक बना पाएंगे। कांग्रेस अकेले पीएम मोदी को नहीं हरा सकती है। आपातकाल में निर्दोष औरत का रेप हुआ था और आज गांधी परिवार मोहब्बत की बात कर रही है'
What's Your Reaction?