Republic Day : गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार हुआ ऐसा... दमदार 12 बातें, जिन्होंने बनाया परेड को खास

<p><em><strong>Republic Day :&nbsp;देश के 74वें गणतंत्र दिवस पर अलग-अलग राज्यों की झांकी निकाली गई लेकिन यह पहली दफा था कि ये सब कर्तव्य पथ पर हुआ। गणतंत्र दिवस समारोह में कई चीजें पहली दफा हुई।&nbsp;</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Republic Day : गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार हुआ ऐसा... दमदार 12 बातें, जिन्होंने बनाया परेड को खास
27-01-2023 - 08:18 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

74वें Republic Day पर हर बार की तरह परेड और अलग-अलग राज्यों की झांकी निकाली गई, लेकिन यह पहली दफा था कि ये सब राजपथ की जगह कर्तव्य पथ पर हुआ। इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में कई चीजें पहली दफा हुई।
1.    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पहली बार गणतंत्र दिवस पर देश का नेतृत्व किया। वे पहली बार देश के मुख्य अतिथि और मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।
2.    74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर भारत ने अपनी सैन्य और सांस्कृतिक शक्ति का विराट दिखाया।
3.    कर्तव्य पथ पर ‘जय हिंद’ यानी गणतंत्र दिवस की परेड में दिखा भारत का दम, स्वदेशी सैन्य शक्ति का हुआ प्रदर्शन।
4.    परेड की शुरुआत पहली बार मिस्र के सैन्य दल द्वारा किया गया। इन सशस्त्र बलों का नेतृत्व कर्नल महमूद मोहम्मद अब्देल ने किया।
5.    गणतंत्र दिवस की परेड में पहली बार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की पूरी महिला टुकड़ी दिखीं। नौसेना सहित कई अन्य सैन्य टुकड़ियों में इस बार महिलाएं शामिल दिखीं। एक महिला अधिकारी के नेतृत्व में नौसेना की टुकड़ी में 3 सैनिक और 6 अग्निवीर दिखे।
6.    74वें गणतंत्र दिवस पर देश ने दुनिया की एकमात्र सक्रिय घुड़सवार सेना ‘61वीं कैवेलरी’ रेजिमेंट देखी। 61 कैवेलरी रेजिमेंट में सभी ‘स्टेट हॉर्स यूनिट्स’ समिलित हैं और इसका नारा ‘अश्व शक्ति यशोबल’ है।
7.    परेड में 75 आर्मर्ड रेजीमेंट के ‘अर्जुन’ टैंक को भी देखा गया। इसका नेतृत्व कैप्टन अमनजीत सिंह ने किया। अर्जुन भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की ओर से स्वदेशी रूप से विकसित तीसरी पीढ़ी का मुख्य युद्धक टैंक है।
8.    गणतंत्र दिवस पर 17 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और 6 विभिन्न सरकारी मंत्रालयों से 23 झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इन झांकियों के जरिए भारत की सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक प्रगति और राष्ट्रीय सुरक्षा को दिखाया गया।
9.    यूपी की झांकी में इस बार अयोध्या में मनाई जाने वाली दीपावली को दिखाया गया। वहीं, हरियाणा की झांकी में भगवत गीता पर आधारित प्रदर्शनी दिखाई गई। झांकी में भगवान कृष्ण को अर्जुन के सारथी के रूप में दर्शाया गया। 
10.    वायु सेना के शानदार फ्लाईपास्ट और एयर डिस्प्ले में तीनों सेनाओं के 50 विमान और हेलीकॉप्टर शामिल थे। 
11.    इस बार सबसे खास बात यह रही की गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में सेंट्रल विस्टा, कर्तव्य पथ और नए संसद भवन के निर्माण से जुड़े श्रमिकों, दूध, सब्जी व रेहड़ी पटरी वालों को सबसे आगे की लाइन में बिठाया गया।
12.    गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रव्यापी ‘वंदे भारतम’ नृत्य प्रतियोगिता के माध्यम से चुने गए 479 कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।