लाल किले से केंद्र पर बरसे राहुल: बोले- यह अंबानी-अडानी की सरकार
<p><em><strong>राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि देश के सभी लोग एक-दूसरे से मोहब्बत करते हैं। कहीं कोई नफरत नहीं हैं। मीडिया हिंदू-मुस्लिम करती है।</strong></em></p>
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (ठींतंज श्रवकव ल्ंजतं) के दौरान दिल्ली के लाल किला (त्मक थ्वतज) से राहुल गांधी (त्ंीनस ळंदकीप) ने अपने संबोधन में केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पर लगाम लगी है। यह अडानी-अंबानी की सरकार है। देश में कहीं कोई नफरत नहीं केवल मीडिया 24 घंटे हिंदू-मुस्लिम कर रही है। राहुल गांधी ने कहा कि जब हमने कन्याकुमारी में इस यात्रा को शुरू किया, तब मेरे मन में कई तरह के विचार आ रहे थे, लेकिन जब मैंने चलना शुरू किया तो सच्चाई बिल्कुल अलग थी।
‘देश में कहीं कोई नफरत नहीं ’
इस दौरान राहुल गांधी ने मीडिया पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मीडिया पर हमको कभी नहीं दिखाया जाता। इन मीडियाकर्मियों की गलती नहीं है। इनके पीछे एक लगाम लगी है। टीवी चैनल 24 घंटे हिंदू-मुस्लिम करते हैं, जबकि देश की यह सच्चाई नहीं है। मैं 2,800 किमी चला, मुझे कहीं भी नफरत या हिंसा नहीं दिखी मगर मैं जब भी न्यूज चैनल खोलता हूं तो हमेशा नफरत-हिंसा दिखाई देती है।
गरीब, मजदूर से क्यों नहीं पूछती कि ठंड लगती है या नहीं
राहुल गांधी ने कहा कि प्रेस वालों ने मुझसे पूछा कि क्या आपको ठंड नहीं लगती है। मैंने सोचा यह बात प्रेस वाले गरीब मजदूर, किसान से क्यों नहीं पूछते।
मैंने गीता, उपनिषद पढ़े
कांग्रेस नेता ने कहा कि बीजेपी हिंदू धर्म की बात करती है। हिंदू धर्म में कहां लिखा है कि कमजोर लोगों को मारना चाहिए, गरीबों को कुचलना चाहिए। मैंने गीता, उपनिषद पढ़ा, लेकिन ऐसा कहीं नहीं लिखा। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म कहता है कि डरो मत। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहीं किसी ने हिंसा देखी क्या?
‘प्रधानमंत्री पर लगाम लगी है’
राहुल गांधी ने कहा कि इस यात्रा के दौरान कुत्ते, गाय, भैंस, सुअर भी आए, लेकिन किसी ने किसी को नहीं मारा। उन्होंने कहा कि जैसा हमारा हिंदुस्तान है, वैसी ही यह यात्रा है। राहुल गांधी ने अडानी-अंबानी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पर लगाम लगी है। वो संभाल नहीं पा रहे हैं।
मेरी छवि बिगाड़ने में लगाए करोड़ों
राहुल गांधी ने अपनी राजनीतिक यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि 2004 में जब मैं राजनीति में आया। तब हमारी सरकार थी। तब यह प्रेस वाले 24 घंटे मेरी प्रशंसा करते थे। उसके बाद मैं भट्टा परसौल चला गया। मैंने किसानों का मुद्दा उठाया। उसके बाद प्रेस वाले मेरे पीछे पड़ गए। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री और बीजेपी ने हजारों करोड़ मेरी छवि को खराब करने के लिए लगा दिए। उन्होंने कहा कि सच्चाई को दिखाने के लिए हमने यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की और तिरंगे झंडे को श्रीनगर में फहराएंगे।
‘चीन मुद्दे पर केंद्र सरकार चर्चा नहीं करती’
राहुल ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं कि बॉर्डर पर कोई नहीं घुसा तो भारतीय सेना ने चीन की आर्मी से 21 दौर की बात क्यों की? साथ ही उन्होंने दावा किया कि चाइना ने जमीन हड़प ली। उन्होंने कहा कि चीन मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार बात क्यों नहीं करती है। उन्होंने कहा कि एक ऐसा दिन आए, जब शंघाई में कोई नए जूते खरीदे तो उस लिखा हो, ‘मेड इन इंडिया’।
What's Your Reaction?