Pathan Movie release date :सिर्फ एक गाने के रिलीज़ पर ये है हाल ,पिक्चर तो अभी बाकी है ....

<p><em>पांच साल बाद लोगो में शाहरुख़ का क्रेज ख़त्म होता नज़र आ रहा है। शाहरुख खान की रिलीज़ होने वाली आगामी pathan film&nbsp;का ट्रेलर तो यही कह रहा है।&nbsp;फिल्म का पहला गाना &lsquo;बेशर्म रंग&rsquo; हाल ही में रिलीज हुआ है। इसके बाद से ये फिल्म विवादों में फंसती नजर आ रही है। फिल्म के गाने बेशर्म रंग को लेकर जहां भाजपा नेता और हिंदू संगठन विरोध जता रहे हैं। वहीं, अब मुस्लिम संगठन ने भी शाहरुख खान की फिल्म &lsquo;पठान&rsquo; के गाने को लेकर आपत्ति जताई है।&nbsp;</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Pathan Movie release date :सिर्फ एक गाने के रिलीज़ पर ये है हाल ,पिक्चर तो अभी बाकी है ....
17-12-2022 - 12:44 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मुस्लिम समाज में पठान होता है सम्मानजनक 
मध्य प्रदेश के उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष सैयद अनस अली ने कहा कि इस फिल्म से मुस्लिम समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं। सैयद अनस अली ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘हम  pathan film को रिलीज नहीं होने देंगे। इसे मध्य प्रदेश ही नहीं, पूरे भारत में रिलीज नहीं होने देंगे। pathan film मुस्लिम समुदाय में बहुत सम्मानजनक माने जाते हैं। इस फिल्म के चलते पूरा मुस्लिम समुदाय बदनाम हुआ है। 

फिल्म का नाम बदलो या पुलिस केस करवाओ 
फिल्म का नाम पठान है और महिलाएं अश्लील डांस कर रही हैं। फिल्म में पठान समुदाय को गलत तरीके से दिखाया गया है। मेकर्स को फिल्म का नाम बदलना चाहिए और शाहरुख खान को अपना किरदार का नाम बदलना होगा। हम एफआईआर फाइल करेंगे। सेंसर बोर्ड से संपर्क करने प्रयास करेंगे और फिल्म की रिलीज को रोकने का पूरा प्रयास करेंगे।’

boycott pathan से डिस्टर्ब शाहरुख़ 
शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ में पांच साल बाद बड़े पर्दे पर लीड एक्टर के तौर पर नजर आने वाले हैं। इससे पहले वह साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म ‘जीरो’ में काम करते दिखाई दिए थे। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनने वाली pathan film में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। ये फिल्म 25 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। गौरतलब है कि फिल्म के सोशल मीडिया पर चल रहे boycott pathan ट्रेंड से डिस्टर्ब शाहरुख खान ने हाल ही में कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल पर रिएक्शन दिया था। 

फिल्म "डंकी " की भी मुसीबत 
pathan film के बाद शाहरुख खान की फिल्म डंकी को लेकर विवाद छिड़ गया है। हिंदूवादी संगठनों ने शाहरुख की आने वाली फिल्म ‘डंकी’ को लेकर भी विवाद खड़ा कर दिया है। फिलहाल डंकी की शूटिंग मध्य प्रदेश के भेड़ाघाट में चल रही है। शुक्रवार, 16 दिसंबर की सुबह से ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता फिल्म की शूटिंग का विरोध कर रहे हैं।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।