pathan film के सितारों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के वकील ने दर्ज कराई शिकायत, नेता भी दे रहे चेतावनी

<p><strong>Pathan film&nbsp;</strong>के चर्चित गाने &quot;बेशरम रंग &quot; के रिलीज़ होते ही राजनेताओं से लेकर दर्शकों , लोगो में इस गाने के फिल्माने और अश्लीलता को लेकर सवाल उठने लगे। शीर्षक &#39;रंग&#39; को लेकर विरोध हो रहा है। जनता ,संगठनो को छोड़ दें तो राजनेता भी इस विरोध से अछूते नहीं हैं। मध्यप्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राज्य में रिलीज़ को लेकर तहलका मचा दिया तो वही दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस का विरोध कर ऐसे गाने बनाने वालो को चेतने की बात कही। सोशल मीडिया पर रिलीज़ के साथ ही boycott pathan ट्रेंड कर रहा है | अब&nbsp;सुप्रीम कोर्ट के एक वकील&nbsp; ने शाहरुख और दीपिका पादुकोण&nbsp;के खिलाफ फिल्म को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।</p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

pathan film के सितारों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के वकील ने दर्ज कराई शिकायत, नेता भी दे रहे चेतावनी
17-12-2022 - 01:29 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सुप्रीम कोर्ट के एक वकील विनीत जिंदल ने शाहरुख और दीपिका पादुकोण के खिलाफ फिल्म को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। कुछ संगठनो / लोगों का कहना है कि गाने ने हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। शिकायतकर्ता ने दोनों के खिलाफ सूचना और प्रसारण मंत्रालय में शिकायत की अर्जी दी है। उन्होंने फिल्म से विवादित गाने को हटाने की मांग की है।

वकील ने की रिलीज पर रोक लगाने की मांग
सूत्रों के मुताबिक, वकील विनीत ने अपनी शिकायत में कहा है कि जब तक विवादित गाने के दृश्यों को ना हटाया जाए, तब तक Pathan film की रिलीज पर रोक लगाई जाए।उन्होंने कहा कि दिक्कत यह है कि गाने में भगवा को बेशरम रंग के रूप में फिल्माया गया है। उन्होंने इस गाने को अश्लील और हिंदू भावनाओं के खिलाफ बताया। Pathan film की बात करें तो यह अगले साल 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी |

 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।