Fifa World Cup 2022 : अब तक 12 बार भिड़े है अर्जेंटीना और फ्रांस, रिकॉर्ड औसत अर्जेंटीना का बेहतर तो दोनों के बीच हुआ आखिरी मुकाबला जीता था फ्रांस ने

<p><em>इस<strong> </strong>रविवार, 18 दिसंबर 2022 को कतर के लुसैल स्टेडियम में फेडरेशन ऑफ फुटबॉल एसोसिएशन (FIFA) द्वारा आयोजित वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में दो बार की चैंपियन टीम Argentina&nbsp;और फ्रांस के मध्य मुकाबला होना जा रहा है।</em></p>

Fifa World Cup 2022 : अब तक 12 बार भिड़े है अर्जेंटीना और फ्रांस, रिकॉर्ड औसत अर्जेंटीना का बेहतर तो दोनों के बीच हुआ आखिरी मुकाबला जीता था फ्रांस ने
17-12-2022 - 12:43 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

जो भी टीम जीतेगी वह तीसरी बार ट्रॉफी जीतने वाली टीम कहलाएगी। माना जा रहा है कि यह Argentina के कप्तान और दिग्गज खिलाड़ी Argentina का आखिरी वर्ल्ड कप मैच होगा।

अब तक 12 बार आपस में भिड़ी हैं दोनों टीमें

दो-दो बार ट्रॉफी जीतने वाली फ्रांस और Argentina के बीच मुकाबला हमेशा से ही दिलचस्प रहा है। दोनों टीमें फुटबॉल के मैदान पर अब तक 12 बार आपस में भिड़ी हैं। इसमें Argentina ने 6 मुकाबलों में जीत हासिल की है। France ने सिर्फ तीन मैच जीते हैं और तीन ड्रॉ रहे। दोनों का पहला मुकाबला 1930 में हुए पहले वर्ल्ड कप में हुआ था। उस मैच को Argentina ने 1-0 से अपने नाम किया था। France को Argentina के खिलाफ पहली जीत 1971 में हुए इंटरनेशनल फ्रेंडली मैच में मिली थी। उस मैच को फ्रांस ने 4-3 से अपने नाम किया था।
फ्रांस और Argentina के बीच अब तक हुए मुकाबले
15 जुलाई 1930- अर्जेंटीना 1-0 से जीता
3 जून 1965 - मैच 0-0 से ड्रॉ रहा
8 जून 1971- फ्रांस 4-3 से जीता
12 जनवरी 1971- अर्जेंटीना 2-0 से जीता
25 जून 1972- मैच 0-0 से ड्रॉ रहा
18 मई 1974- अर्जेंटीना 1-0 से जीता
26 जून 1977- मैच 0-0 से ड्रॉ रहा
06 जून 1978- अर्जेंटीना 2-1 से जीता
26 मार्च 1986- फ्रांस 2-0 से जीता
07 फरवरी 2007- अर्जेंटीना 1-0 से जीता
11 फरवरी 2009- अर्जेंटीना 2-0 से जीता
30 जून 2018- फ्रांस 4-3 से जीता

France ने जीता था आखिरी मैच

2018 में दोनों टीमों के बीच हुए मैच में France को 4-3 से जीत मिली थी। वह टूर्नामेंट का प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबला था। फ्रांस के लिए किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल किये थे। इस बार भी वे टीम का हिस्सा हैं। टूर्नामेंट में 5 गोल भी कर चुके हैं। मेसी उस मैच में कोई गोल नहीं कर पाए थे। लेकिन इस बार बेहतरीन लय में चल रहे हैं। ऐसे में मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।