राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार दिल्ली-एनसीआर ही नहीं दक्षिण भारत में भी लू चलने वाली है इस बार..

<p><em>उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा के साथ&nbsp;दिल्ली-एनसीआर में धूप के साथ बादलों की लुकाछिपी जारी है। दिन में तेज गर्मी तो सुबह और शाम को शीतलता का अनुभव हो रहा है। यही नहीं&nbsp;दक्षिण भारत सहित देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। तेलंगाना में लू को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया गया और लोगों को विशेष रूप से दोपहर में 12 बजे से 3 बजे के बीच घरों से नहीं निकलने की सलाह दी गई है। तेलंगाना में पारा 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।</em></p>

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार दिल्ली-एनसीआर ही नहीं दक्षिण भारत में भी लू चलने वाली है इस बार..
07-04-2024 - 03:46 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में गर्मी को देखते हुए कोल्ड रूम तक तैयार किए जा रहे हैं। वहीं, दिल्ली में रविवार को न्यूनतम पारा 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस मौसम के औसत तापमान से तीन डिग्री कम है। दक्षिण भारत समेत अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि आखिर उत्तर भारत में लू कब तक दस्तक देने वाली है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस मामले में हाल ही में पूर्वानुमान जताया था कि इस साल देश में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। चुनावी साल में अप्रैल से जून के बीच उत्तर के मैदानी इलाकों समेत दक्षिण भारत में भीषण गर्मी होने वाली है और लू (हीट वेव) चलेगी। भारत के मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र के अनुसार अप्रेल और जून के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। मध्य भारत, उत्तर के मैदानी इलाकों और दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में कई दिनों तक लू चलने का अनुमान है। इन राज्यों में गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश शामिल हैं।

आईएमडी के महानिदेशक ने कहा कि गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में गर्मी का सबसे बुरा असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि अप्रैल में देश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने तथा मध्य दक्षिण भारत में इसकी ज्यादा संभावना है। महापात्र ने कहा कि अप्रैल में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और पूर्वोत्तर राज्यों के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि मध्य भारत और उत्तरी मैदानी इलाकों तथा दक्षिण भारत में अप्रैल में सामान्य लू दिवसों के विपरीत अधिक दिन तक लू चलने का अनुमान है। महापात्र के अनुसार, इन क्षेत्रों में सामान्यतः एक से तीन दिनों की तुलना में दो से आठ दिन तक लू चलने की संभावना है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।