सीकर में तीन गाड़ियां टकराईं, 12 की मौतः बाइक-पिकअप टकराने के बाद ट्रक से जा भिड़ीं, मृतकों में दंपती भी

<p><em><strong>सीकर में रविवार को तीन वाहनों की भीषण टक्कर में डेढ़ साल की बच्ची व ढाई साल के लड़के सहित 12 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 4 लोग घायल हो गए। गंभीर घायल 3 लोगों को पहले सीकर और फिर जयपुर रेफर किया गया था, जिनमें से बच्ची ने दम तोड़ दिया।&nbsp;</strong></em></p>

सीकर में तीन गाड़ियां टकराईं, 12 की मौतः बाइक-पिकअप टकराने के बाद ट्रक से जा भिड़ीं, मृतकों में दंपती भी
02-01-2023 - 12:13 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

रविवार शाम साढ़े 4 बजे खंडेला-पलसाना मार्ग पर खंडेला इलाके में हुए हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शी बुधाराम ने बताया कि माजी साहब की ढाणी के पास बाइक पिकअप के नीचे आ गई। इसी दौरान पिकअप बाइक को घसीटते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराए। जब वे पास पहुंचे तो करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग लहूलुहान हालत में पड़े थे। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही 12 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में बाइक सवार पति-पत्नी और पिकअप सवार 7 लोग शामिल है। पिकअप सवार चैमूं के सामोद के रहने वाले थे।
इनकी हुई मौत
पुलिस ने बताया कि हादसे में पिकअप सवार 23 साल के अरविंद पुत्र प्रदीप रेगर, 26 साल की पूनम पत्नी संजय खटीक, पूनम की डेढ़ साल की बेटी निक्कू, ढाई साल के गोलू पुत्र राकेश खटीक, 20 साल के अजय पुत्र कैलाश खटीक, 23 साल की रेखा पुत्री कैलाश खटीक, 27 साल के विजय पुत्र कैलाश खटीक, 25 साल की अनुराधा पत्नी राकेश कुमार निवासी सामोद, बाइक सवार 50 साल के बीरबल पुत्र लक्ष्मण गुर्जर निवासी सुंदरपुरा रानौली सीकर, उसकी पत्नी 45 साल की जानकी देवी की मौत हो गई।

सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री हॉस्पिटल पहुंचे
पिकअप में सवार 14 लोग खंडेला में गणेश धाम मंदिर दर्शन कर लौट रहे थे। घायल संजय, जीविका का एस के हॉस्पिटल लाया गया था बाद में उन्हें भी जयपुर रेफर कर दिया गया। वहीं मनीष, मिताली और निक्कू को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया। इधर, हादसे की सूचना के बाद सांसद सुमेधानंद सरस्वती और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया घायलों से मिलने एस के हॉस्पिटल सीकर पहुंचे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।