नए साल की खुमारी में डूबी दुनिया, कहां-कैसे मना जश्न

<p><em><strong>शाम साढ़े तीन बजे सामोआ, टोंगा व किरिबाती से नए साल का जश्न शुरू होता है।</strong></em></p>

नए साल की खुमारी में डूबी दुनिया, कहां-कैसे मना जश्न
02-01-2023 - 12:14 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत में 31 दिसंबर की देर रात घड़ी में 12 बजते ही देश भर में लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। वहीं, दुनिया के अन्य देश भी नए साल के जश्न में सराबोर हो गए। लेकिन क्या आपको पता है नये साल का स्वागत सबसे पहले कहां होता है। 

प्रशांत द्वीप के देश सामोआ, टोंगा, किरिबाती उन देशों में से हैं, जहां दुनिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत होता है। इसके बाद अन्य देश इसकी खुमारी में डूबते जाते हैं। सामोआ, टोंगा, किरिबाती के बाद अगला नंबर न्यूजीलैंड का है। दुनिया में इन देशों के बाद यहां नए साल का स्वागत होता है। शनिवार को यहां के लोगों ने न्यू ईयर का स्वागत जोर-शोर से किया। यहां पटाखे फोड़कर जश्न मनाया गया। 

31 दिसंबर से यहां शुरू हो जाता है सेलिब्रेशन 
31 दिसंबर को भारतीय समयानुसार शाम साढ़े तीन बजे सामोआ, टोंगा व किरिबाती से नए साल का जश्न शुरू होता है। इसके बाद 3ः45 मिनट पर न्यूजीलैंड में नया साल मनाया जाता है। शाम साढ़े चार बजे न्यूजीलैंड के कुछ अन्य हिस्सों में सेलिब्रेशन होता है। इसके बाद 5ः30 बजे रूस के एक छोटे क्षेत्र के अलावा सात अन्य लोकेशन पर नए साल का स्वागत होता है।
साढ़े सात बजे से यहां जश्न 
31 जनवरी की शाम साढ़े सात बजे से ऑस्ट्रेलिया, साढ़े आठ बजे जापान, दक्षिण कोरिया, साढ़े नौ बजे चीन, फिलीपीन्स व 12 बजे इंडोनेशिया, थाईलैंड में जश्न शुरू हो जाता है। 
भारत समेत अन्य देशों में नए साल का जश्न 
रात 11 बजे से म्यांमार, साढ़े 11 बजे बांग्लादेश, 11ः45 मिनट पर नेपाल और ठीक 12 बजे भारत व श्रीलंका में नए साल का जश्न मनाया जाता है। रात एक बजे पाकिस्तान में नए साल का स्वागत होता है। इसके अलावा एक जनवरी को सुबह 11ः30 से अमेरिका में नए साल का जश्न होता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।