फिल्म के लिए स्टंट करते टाइगर श्रॉफ हुए घायल

फिल्म के लिए स्टंट करते टाइगर श्रॉफ हुए घायल
01-11-2022 - 11:47 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ अपनी शानदार बॉडी, डांस और स्टंट के लिए प्रसिद्ध हैं। वे अपनी फिल्मों में स्टंटमैन या बॉडी डबल का उपयोग नहीं करते बल्कि खुद ही स्टंट करते हैं। उनका ऐसा करना कभी-कभी जोखिम भरा साबित भी होता है। इसके बावजूद वे स्टंट करते रहे हैं। ताजा वाकया उन्होंने स्वयं इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

इसमें वे वे एक फ्लाइंग किक का स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें वे एक वॉश बेसिन को अपने पैर से तोड़ते हैं, तभी उनके पैर में चोट लग जाती है। टाइगर श्रॉफ ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि वे एक एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे हैं। इसमें वे कई लोगों से फाइट करते हुए दिखते हैं। इतने में एक शख्स अपने हाथ में एक वॉश बेसिन उठा लेता है, जिस पर टाइगर किक करते हैं। वॉश बेसिन तो टूट जाता है लेकिन वे दर्द से कराहते हुए कमर पर हाथ रखकर खड़े हो जाते हैं।

टाइगर श्रॉफ ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, ‘एक कंक्रीट के वॉश बेसिन को तोड़ने के चक्कर में मेरा पैर टूट गया क्योंकि मुझे लगा था कि मैं कर लूंगा और मैं अपने आपको ज्यादा स्ट्रॉन्ग समझ रहा था लेकिन मेरे बचाव में बेसिन भी टूट गया।’

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।