‘तारा सिंह’ को अलविदा कहने का समय...! करोड़ों कमाकर भी यहां पीछे रह गई ‘गदर-2’

<p><em><strong>गदर 2 के तारा सिंह की गड्डी पर अब ब्रेक लगने का समय आ गया है। 55 दिनों के बाद अब इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार अब थम चुकी है। इस फिल्म ने जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पठान को पीछे छोड़कर काफी अच्छी कमाई कर ली तो वहीं वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में सनी देओल का ये सपना अधूरा रह गया।</strong></em></p>

‘तारा सिंह’ को अलविदा कहने का समय...! करोड़ों कमाकर भी यहां पीछे रह गई ‘गदर-2’
06-10-2023 - 10:09 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

‘गदर-2’ सनी देओल के करियर की अब तक की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म है। इस मूवी में 22 साल बाद लोगों की पसंदीदा ‘तारा सिंह’ और ‘सकीना’ की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर देखने को मिली। साल 2001 में आमिर खान की ‘लगान’ के साथ टकराने वाली ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के मुकाबले ‘गदर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर छह गुना ज्यादा कमाई की। इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर केजीएफ-बाहुबली के साथ-साथ टाइगर जिंदा है सहित कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम रिकॉर्ड ब्रेक कर दिए। इतना ही नहीं, सनी देओल की ‘गदर 2’ इस साल की पहली ऐसी हिंदी फिल्म बनी, जो सिनेमाघरों में अब तक टिकी रही। हालांकि, अब ‘गदर 2’ को अलविदा कहने का समय आ गया है।
‘गदर 2’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर टोटल हुआ इतना कलेक्शन
सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर इस एक्शन ड्रामा फिल्म ने पहले दिन की ओपनिंग 50 से 55 करोड़ के साथ की थी। ‘पठान’ के बाद ‘गदर 2’ दूसरी हिंदी फिल्म थी, जिसने सबसे बड़े आंकड़ों के साथ ओपनिंग की थी। 11 अगस्त को अक्षय कुमार की ओएमजी 2 के साथ सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस को अलविदा कहने से पहले किंग खान की श्पठानश् को भी करारी मात दे दी।
55 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर कछुए की चाल चल धीरे-धीरे आगे निकलती ‘गदर 2’ का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन अब थम चुका है। बॉलीवुड हंगामा में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल और अमीषा पटेल की ‘गदर 2’ का लाइफटाइम कलेक्शन इंडिया में 525 करोड़ रुपए है। 
गदर 2 लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 55 दिन 
गदर 2 इंडिया नेट कलेक्शन लाइफटाइम     525 करोड़ रुपए
गदर 2 इंडिया ग्रॉस कलेक्शन लाइफटाइम    625 करोड़ रुपए 
गदर 2 ओवरसीज कलेक्शन    65.54 करोड़ रुपए 
गदर 2 वर्ल्डवाइड कलेक्शन लाइफटाइम 690.54 करोड़ रुपए
इस रिकाॅर्ड से चूक गए सनी देओल
सनी देओल की ‘गदर 2’ ने इंडिया में तो काफी अच्छा कलेक्शन किया ही, लेकिन इंडिया में सात हफ्तों तक टिकने वाली इस फिल्म ने दुनियाभर में भी ‘गदर’ मचाकर रख दिया। कुछ ही दिनों में सनी देओल की फिल्म ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के कलेक्शन को मात देते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को भी मात देते हुए दुनियाभर में लाइफ टाइम कलेक्शन 690 करोड़ का किया। इस फिल्म के 700 करोड़ का आंकड़ा छूने का फैंस इंतजार कर रहे थे, लेकिन इस आंकड़े तक पहुंचने से सनी देओल की ‘गदर 2’ चूक गयी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।