Chaitra Navratri 2023 Day 9 : आज महानवमी पर होगी मां सिद्धिदात्री की आराधना, यहां पढ़ें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, बीज मंत्र और आरती

<p><em>Chaitra Navratri 2023 Day 9 : चैत्र नवरात्रि की नवमी 30 मार्च 2023 दिन गुरुवार को है। नवमी पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा होती है और इस पूजा से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और यश, बल और धन की प्राप्ति होती हैं। आज महानवमी पर मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त,बीज मंत्र से लेकर आरती तक सबकुछ यहां&nbsp;पढ़ें..</em></p> <p><em><img alt="" src="https://www.newsthikana.com/uploads/news/1680149230devi_sidhdatri_maa.jpg" style="height:450px; width:800px" /></em></p>

Chaitra Navratri 2023 Day 9 : आज महानवमी पर होगी मां सिद्धिदात्री की आराधना, यहां पढ़ें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, बीज मंत्र और आरती
30-03-2023 - 08:21 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मां सिद्धिदात्री को सिद्धि और मोक्ष की देवी माना गया है। मां सिद्धिदात्री के स्वरूप की बात करें तो माता रानी महालक्ष्मी के कमल पर विराजमान हैं। माँ के चार हाथ हैं। मां ने हाथों में शंख, गदा, कमल का फूल और च्रक धारण किया है। मां सिद्धिदात्री को माता सरस्वती का रूप भी मानते हैं। नवमी तिथि पर कन्या पूजन का भी विधान है। मान्यता है कि नवमी के दिन कन्या पूजन करने से जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होती है। 

नवमी तिथि पूजा - विधि
स्नान कराने के बाद मां की प्रतिमा को गंगाजल से स्नान कराएं, पुष्प अर्पित कर मां को रोली कुमकुम भी लगाएं। फिर मिष्ठान और पांच प्रकार के फलों का भोग लगाएं। मंत्र जाप के बाद मां की आरती करें। 

मां सिद्धिदात्री का भोग
नवरात्रि की नवमी को मां सिद्धिदात्री को मौसमी फल, चना, पूड़ी, खीर, नारियल और हलवा आदि का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से मां सिद्धिदात्री प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं। 

पूजा मंत्र
सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि, सेव्यमाना सदा भूयात सिद्धिदायिनी 

नवमी के दिन बन रहे ये शुभ मुहूर्त-
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:41 बजे से सुबह 05:28 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:01 बजे से दोपहर 12:51 बजे तक

विजय मुहूर्त -  दोपहर 02:30 बजे से तीसरे प्रहर 03:19 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06:36 बजे से शाम 07:00 बजे तक

अमृत काल-  रात्रि 08:18 बजे से रात्रि 10:06 बजे तक

सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।