टोल प्लाजा पर अब मिलेगी जाम से छुट्टी, जीपीएस सिस्टम से कटेगा टैक्स
<p><em>एक वह दौर था जब टोल प्लाज़ा पर लंबी कतारें लगी रहती थी, और एक एक कर के गाडियां टोल टैक्स करवा के आगे बढ़ती जाती थी । उसके बाद टोल प्लाज़ा पर फास्टैग लगाए गए इनके आने के बाद टोल प्लाज़ा पर काफी सुधार हुआ। अब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि सरकार देश में मौजूदा राजमार्ग टोल प्लाजा को बदलने के लिए अगले छह महीने में जीपीएस आधारित टोल कलेक्शन को कलेक्ट करने वाली नई तकनीक लाने वाली है जिसके बाद टोल प्लाज़ा की जरुरत ख़त्म हो जाएगी।</em></p>
जाम से मिलेगी लोगो को निजात
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस बताया कि इस कदम को उठाने के पीछे टोल प्लाज़ा पर लगने वाले ट्रैफिक को कम करना है। वाहन चालक को टोल पर लगाने वाले जाम से निजात मिलेगा।
दूरी के हिसाब से कटेगा टैक्स
इस GPS सिस्टम के आने के बाद वाहन चालकों जितनी दूरी तय करेगा , उसी हिसाब से उनका टोल कटेगा। इसके साथ ही नितिन गडकरी ने कहा कि NHAI का टोल राजस्व अभी 40,000 करोड़ रुपये है और यह आने वाले 2 से 3 साल में 1.40 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने वाला है।
अब और एडवांस होगा टोल सिस्टम
टोल प्लाजा को और एडवांस करने के लिए सरकार देश में जीपीएस आधारित टोल प्रणाली सहित नई तकनीकों पर विचार कर रही है… और इस तकनीक को अगले छह महीने में लाया जाएगा। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय नितिन गडकरी ने ये जानकारी दी। अब देखना होगा की कब तक इस नई प्रणाली से टोल टैक्स कटने की प्रक्रिया शुरू होगी।
What's Your Reaction?