दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला 31 मार्च को, इन दिनों तिहाड़ जेल में हैं बंद

<p><em>रद्द की जा चुकी आबकारी नीति से संबंधित घोटाले के मामले दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया इन दिनों तिहाड़ जेल में हैं। उन्होंने दिल्ली की एक अदालत में अपनी जमानत याचिका दायर की थी लेकिन इस याचिका पर अदालत ने कहा कि वह अपना फैसला 31 मार्च को सुनाएगी।</em></p>

दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर फैसला 31 मार्च को, इन दिनों तिहाड़ जेल में हैं बंद
24-03-2023 - 05:05 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

विशेष न्यायाधीश एमके नागपाल ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई मामले में अपना फैसला सुरक्षित रख लिया। इस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले में अपनी दलीलों को लेकर संक्षिप्त नोट सौंपा था। विशेष न्यायाधीश ने कहा कि  आरोपी की नियमित जमानत अर्जी के विरोध में सीबीआई की ओर से एक संक्षिप्त लिखित निवेदन दायर किया गया है। इसकी प्रति के साथ-साथ अभियुक्त के वकील को केस डायरी भी दी गई। केस डायरी के साथ कुछ गवाहों के बयान भी उपलब्ध कराए गए हैं। उल्लेखनीय है कि 21 मार्च को विशेष न्यायाधीश ने सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई 24 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी थी ताकि कुछ और स्पष्टीकरण व दलीलें दी जा सकें।

उल्लेखनीय है कि सीबीआई सिसोदिया से 7 दिनों तक अपनी हिरासत में पूछताछ कर चुकी है। सीबीआई ने 26 फरवरी 2023 को सिसोदिया को रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 9 मार्च 2023 की शाम को सिसोदिया को गिरफ्तार किया और तिहाड़ जेल में उनसे पूछताछ की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।