तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच घमासान: सीमा पर हुई गोलीबारी, तोरखम बॉर्डर सील

<p><em><strong>पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान के सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मुख्य सीमा पर बुधवार को गोलीबारी हुई, जिसके बाद अफगान-पाकिस्तान सीमा बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। स्थानीय निवासियों की मानें तो पाकिस्तान और अफगानिस्तान को जोड़ने वाले तोरखम बॉर्डर पर गोलीबारी की आवाजें सुनाई दी गई थी।</strong></em></p>

तालिबान और पाकिस्तानी सेना के बीच घमासान: सीमा पर हुई गोलीबारी, तोरखम बॉर्डर सील
07-09-2023 - 10:34 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान के सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मुख्य सीमा पर बुधवार को गोलीबारी हुई, जिसके बाद अफगान-पाकिस्तान सीमा बॉर्डर को बंद कर दिया गया है। स्थानीय निवासियों की मानें तो पाकिस्तान और अफगानिस्तान को जोड़ने वाले तोरखम बॉर्डर पर गोलीबारी की आवाजें सुनाई दी गई थी। उन्होंने बताया कि गोलीबारी की आवाजें सुन वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद तोरखम बॉर्डर को बंद कर दिया गया है।
तालिबान और पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी
एक सुरक्षा अधिकारी के मुताबिम तालिबान और पाकिस्तान के सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी हुई थी। हालांकि, इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
गोलीबारी की घटना पर दोनों देशों ने साधी चुप्पी
वहीं, अफगानिस्तान के पूर्वी नंगाहार प्रांत में सरकार के प्रवक्ता और पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने इस गोलीबारी पर अबतक कोई बयान नहीं दिया है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर को लेकर विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा है।
तोरखम बॉर्डर को पहले भी किया गया है बंद
तोरखम बॉर्डर से ही दोनों देशों के नागरिक आते-जाते हैं। हालांकि, इसके बावजूद दोनों देशों के बीच कई हुए विवाद के कारण इस बॉर्डर को बंद करना पड़ा है। इससे पहले इसी साल फरवरी में भी तोरखम बॉर्डर को बंद किया गया है। इस वजह से हजारों ट्रक दोनों ओर सीमा पर फंसे रहे थे। फिलहाल यह नहीं पता चल पाया है कि आखिर किन कारणों से दोनों ओर से फायरिंग हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।