टोयोटा किर्लोस्कर के वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर का निधन
<p><em><strong>देश में दिग्गज ऑटोमोबाइल क्षेत्र की प्रमुख कंनी टोयोटा किर्लोस्कर मोटर लिमिटेड (Toyota Kirloskar Motors Ltd) के 64 वर्षीय वाइस चेयरमैन विक्रम किर्लोस्कर (Vikram Kirloskar) नहीं रहे हैं।</strong></em></p>
यह सही है कि टोयोटा किर्लोस्कर मोटर लिमिटेड में किर्लोस्कर समूह की हिस्सेदारी केवल 11 फीसदी थी लेकिन भारत में टोयोटा का चेहरा विक्रम किर्लोस्कर ही थे। भारत में टोयोटा की कारों को लोकप्रिय बनाने का श्रेय उन्हीं को जाता है।
सुविख्यात उद्यमी रतन टाटा के समझी विक्रम के परिवार में उनकी पत्नी गीतांजलि किर्लोस्कर और बेटी मानसी किर्लोस्कर हैं। उल्लेखनीय है कि मानसी की शादी रतन टाटा (Ratan Tata) के सौतेले भाई नोएल टाटा के बेटे नेविल टाटा (Neville Tata) से हुई है। इस तरह विक्रम किर्लोस्कर और रतन टाटा समधी थे। विक्रम कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज (CII) और सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अध्यक्ष भी रहे थे। विक्रम किर्लोस्कर हमेशा सुर्खियों से दूर रहकर चुपचाप अपना काम करने के लिए जाने जाते थे।
विक्रम किर्लोस्कर 134 साल पुराने किर्लोस्कर ग्रुप में चौथी पीढ़ी के उद्यमी थे। हैवी इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनी को ऑटो इंडस्ट्री में पहचान दिलाने का श्रेय उन्हीं को जाता है। वे मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक थे। किर्लोस्कर ऑटोमोबाइल सेक्टर से 1981 से जुड़े थे। वे किर्लोस्कर सिस्टम्स लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी थे और टोयोटा किर्लोस्कर मोटर प्राइवेट लिमिटेड के वाइस चेयरमैन भी थे। टोयोटा ग्रुप ने 1997 में भारत के ऑटोमोबाइल क्षेत्र में प्रवेश किया था।
What's Your Reaction?